निमोनिया के बाद अब सायरा बानो को ये क्या हुआ? एक्ट्रेस की हुई ऐसी हालत, जानें अब कैसी है तबीयत
Saira Banu Health Update: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस और दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सायरा बानो की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई है।
सायरा बानो को हुआ था निमोनिया
सायरा बानो को हाल ही में निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझना पड़ा था और अब उनकी हालत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें काफी ज्यादा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सायरा बानो की खराब तबीयत के चलते उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

सायरा बानो की पिंडली में बने खून के थक्के
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सायरा बानो की पिंडली में खून के दो थक्के बन गए हैं। आपको बता दें कि अक्टूबर 2024 में ही सायरा बानो को निमोनिया जैसी जानलेवा बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अब निमोनिया के बाद उन्हें पिंडली में खून के थक्क बनने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
साल 2021 से बिगड़ गई है सायरा बानो की हालत
खबर है कि यसायरा बानो फिलहाल चल-फिर रही हैं, लेकिन किसी भी काम को करने के लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि साल 2021 में पति दिलीप कुमार के निधन के बाद से ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
लोग कर रहे हैं सायरा बानो के ठीक होने की दुआ
सायरा बानो की खराब तबीयत के बारे में सुनकर फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सायरा बानो ने अपने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट अपने पति के साथ दिवाली के मौके पर ही शेयर किया था। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने दो फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आ रही थीं। इस खास पोस्ट को शेयर करते हुए सायरा बानो ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा था।












Click it and Unblock the Notifications