कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ के साथ ये क्या हो गया? फिर पहुंचीं अस्पताल, लोग मांगने लगे दुआ, क्या हुआ?

Deepika Kakkar Health: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों जिंदगी की सबसे कठिन समय से गुजर रही हैं। एक तरफ उनका कैंसर का इलाज जारी है, वहीं अब डॉक्टरों ने सिस्ट पाए जाने की पुष्टि की है, जिसके लिए सर्जरी की सलाह दी गई है। इस दोहरी चुनौती ने परिवार को चिंता में डाल दिया है।

दीपिका की ननद सबा इब्राहिम का इमोशनल वीडियो
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने अपने यूट्यूब व्लॉग में मौजूदा हालात पर खुलकर बात की है। वीडियो में वह कई बार इमोशनल होती नजर आईं। सबा ने बताया कि हाल ही में उनकी भाभी दीपिका और भाई शोएब इब्राहिम की शादी की सालगिरह भी थी। मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद परिवार ने घर पर सादगी से केक कटिंग की।

Dipika Kakkar

दीपिका की ननद ने बताया ऐसा सच

सबा इब्राहिम ने कहा- भाभी दीपिका कक्कड़ को देखकर लगता है कि वो कितनी मजबूत हैं। उन्होंने इस हालत में भी मेहंदी लगाई। हमें नहीं पता उनके मन में क्या चल रहा होगा लेकिन वो हमेशा हमें हिम्मत देती हैं।

डॉक्टर की चेतावनी और बढ़ी चिंता

-सबा इब्राहिम ने आगे बताया कि दीपिका कक्कड़ की ट्यूमर की पहली सर्जरी के बाद परिवार को लगा था कि अब सब ठीक हो जाएगा लेकिन हाल ही में सिस्ट की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

-सबा इब्राहिम ने कहा- डॉक्टरों का कहना है कि कभी-कभी ऐसी समस्याएं दोबारा उभर सकती हैं। इसी वजह से अब एक और सर्जरी की तैयारी की जा रही है। परिवार के लिए ये समय बेहद कठिन है लेकिन दीपिका भाभी की सकारात्मक सोच सभी को संभाल रही है।

रमजान के बीच इम्तिहान की घड़ी

-सबा इब्राहिम ने कहा- रमजान के पवित्र महीने में ये खबर आना परिवार के लिए और भावुक कर देने वाला रहा। सबा ने बताया कि जब दीपिका कक्कड़ अस्पताल से लौटीं तो इफ्तार का समय था। घर के सभी लोग खुद को मानसिक रूप से मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे।

-सबा ने कहा- अम्मी ने पहले ही इशारा कर दिया था कि कुछ ठीक नहीं है। हमें अंदर से बेचैनी हो रही थी लेकिन दीपिका भाभी ने हमेशा की तरह हौसला बनाए रखा।

-सबा ने बताया- इसके बाद परिवार ने घर पर ही दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की सालगिरह मनाई गई। सिर्फ केक काटा गया, कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ। वजह ये थी कि अगले ही दिन दीपिका को सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती होना था। इस मुश्किल दौर में पूरा परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

दीपिका कक्कड़ की पॉपुलैरिटी

दीपिका कक्कड़ को टीवी शो ससुराल सिमर का से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। उनकी सादगी और दमदार अभिनय ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया था। आज भी फैंस उनके एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थकते। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+