ये क्या हो गया आलिया भट्ट के साथ? कैसे हुई ऐसी हालत? एक्ट्रेस के डीपफेक वीडियो ने मचाया हंगामा

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक तरफ जहां मेट गाला 2024 के इवेंट में साड़ी पहनकर अपना जलवा बिखेर रही हैं वहीं दूसरी तरफ उनका डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में आलिया भट्ट एक बार फिर से इस एआई टेक्नोलॉजी का शिकार हो गई हैं।

आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो वायरल
इससे पहले रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, काजोल जैसी एक्ट्रेसेस भी डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुकी हैं और अब इसमें फिर से आलिया भी जुड़ गई हैं। इस लेटेस्ट डीपफेक वीडियो में किसी और की बॉडी पर आलिया भट्ट का चेहरा दिख रहा है।

Alia Bhatt

चेहरा आलिया भट्ट का लेकिन बॉडी वामिका गब्बी की
आपको बता दें कि आलिया भट्ट के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि उन्हें डीपफेक का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी इस तरह का एक वीडियो सामने आ चुका है। जानकारी के अनुसार इस लेटेस्ट वीडियो में चेहरा भले ही आलिया भट्ट का है लेकिन बॉडी वामिका गब्बी की है। ये उसी ऑरिजिनल वीडियो का हिस्सा है जो हाल ही में वामिका ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

'हीरामंडी' की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं आलिया
इस वीडियो क्लिप में फिल्म 'जुबली' की एक्ट्रेस वामिका गब्बी लाल रंग की साड़ी में दिख रही हैं जो उन्होंने हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहनी थीं। इस स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट भी पहुंची थीं। जैसे ही ये वीडियो वायरल होने लगा तो लोग इस पर जमकर कमेंट्स करने लगे।

आलिया की आवाज की नकल कर रही थी लड़की
आपको बता दें कि इससे पहले आलिया भट्ट का जो डीपफेक वीडियो सामने आया था उसमें एक लड़की फ्लोरल को-ऑर्ड सेट में बेड पर बैठी थी और हूबहू आलिया के हावभाव और आवाज की नकल कर रही थी। ये वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+