AR Rahman की एक्स वाइफ सायरा बानो क्या करती हैं काम? कैसे कमाती हैं पैसे? जानें ये बड़ा राज
AR Rahman Ex Wife Saira Banu: फेमस म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। खबर है कि एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो का तलाक हो गया है। दोनों के बीच ग्रे तलाक हुआ है और इसके साथ ही उनका 29 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।
एआर रहमान और सायरा बानो का तलाक
एआर रहमान और उनकी एक्स वाइफ सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए लोगों को बताया है कि दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया है। आपको बता दें कि कपल तीन बच्चे- दो बेटियां खतीजा, रहीमा और एक बेटा है अमीन हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही है सायरा बानो की चर्चा
ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान तो दुनियाभर में अपने संगीत के लिए फेमस हैं लेकिन उनकी एक्स वाइफ सायरा बानो को कम ही लोग जानते हैं। सायरा बानो लाइमलाइट में भी कम ही रहती थी लेकिन तलाक के बाद से वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह क्या करती हैं और कहां से पैसे कमाती हैं।
क्या करती हैं एआर रहमान की एक्स वाइफ सायरा बानो
-एआर रहमान की एक्स वाइफ सायरा बानो और उनके तीनों बच्चे लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। हालांकि तलाक की खबर के बाद से लोग एआर रहमान के पिरवार के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सायरा बानो एक मीडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। सायरा को बहु के रूप में एआर रहमान की मां ने ही चुना था।
-सायरा बानो सोशल और चैरिटेबल एक्टिविटीज में पूरी तरह से शामिल रहती हैं। वह जरूरतमंदों को पढ़ाने का काम भी करती हैं। वहीं वो सेहत और समाज के विकास के लिए भी काम करती हैं। कहा जाता है कि वो ये सब काम पैसे कमाने के लिए नहीं बल्कि लोक कल्याण के लिए करती हैं।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से है सायरा बानो का खास कनेक्शन
-एआर रहमान संगीत की दुनिया के सरताज कहे जाते हैं। वहीं उनकी पत्नी सायरा बानो का भी साउथ इंडस्ट्री से खास कनेक्शन हैं।
-सायरा बानो साउथ इंडस्ट्री में काम नहीं करती हैं। दरअसल उनके जीजा जी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर हैं। उनका नाम राशिन रहमान हैं। वो उनकी बहन मेहर रहमान के पति हैं। राशिन रहमान ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। ऐसे में सायरा का साउथ इंडस्ट्री से भी एक कनेक्शन जुड़ रहा है।
एआर रहमान की पत्नी सायरा का बड़ा फैसला
आपको बता दें कि गत 19 नवंबर 2024 को एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर तलाक के बारे में बताकर लोगों को हैरान कर दिया था। सायरा बानो ने बताया था कि वह अपनी 29 साल पुरानी शादी को खत्म कर रही हैं।
मानसिक तनाव के चलते लिया गया फैसला
सायरा बानो की वकील के मुताबिक कई सालों तक शादी के बंधन में रहने के बाद मानसिक तनाव के चलते सायरा और एआर रहमान ने अपने रास्ते अलग करने का ये मुश्किल फैसला लिया है। वहीं एआर रहमान ने भी इस मामले पर रिएक्ट किया है।
सायरा बानो की वकील का बड़ा बयान
सायरा बानो की वकील वंदना शाह ने अपनी क्लाइंट की ओर से बयान देते हुए कहा है- कई सालों की शादी के बाद, मिसेज सायरा ने अपने पति एआर रहमान से अलग होने का ये मुश्किल फैसला लिया है। ये फैसला उनके रिश्तों में बहुत ज्यादा तनाव आने की वजह से लिया गया है। बेहिसाब प्यार के बावजूद दोनों ने पाया कि इस तनाव ने उनके बीच एक बड़ा गैप क्रिएट किया है।












Click it and Unblock the Notifications