नेपोटिज्म को लेकर फिर विवादों में घिरे Karan Johar, Kiara Advani ने दिया ऐसा रिएक्शन

भूल भुलैया 2 की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों फिल्म के प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने नेपोटिज्म की बात पर फिल्ममेकर करण जौहर का बचाव किया।

मुंबई, 13 मई: बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर विवादों में रहने वाले करण जौहर हमेशा सवालों के घेरे में रहते हैं। वहीं एक बार फिर करण जौहर पर नेपोटिज्म को लेकर सवालों के घेरे में आ गए। लेकिन, इस बार एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने उनका खुलकर सपोर्ट किया। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने नेपोटिज्म की बात पर फिल्ममेकर करण जौहर का बचाव किया।

करण जौहर के सपोर्ट में उतरीं कियारा

करण जौहर के सपोर्ट में उतरीं कियारा

जब भी बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बात होती है तो सबसे पहले करण जौहर का नाम आता है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से करण जौहर पर लगातार नेपोटिज्म के आरोप लगाए गए हैं। वहीं एक बार फिर करण जौहर की नेपोटिज्म को लेकर आलोचना हो रही है। लेकिन, इस बार अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने नेपोटिज्म पर बात कर खुलकर करण जौहर का सपोर्ट किया।

'करण ने मुझे सपोर्ट किया'

'करण ने मुझे सपोर्ट किया'

एक इंटरव्यू के दौरान कियारा ने कहा कि, करण जौहर को हिंदी फिल्म उद्योग में भाई-भतीजावाद के लिए गलत तरीके से दोषी ठहराया गया है। अभिनेत्री का कहना है कि बॉलीवुड में स्टार किड्स के साथ काम करने और उनके करियर को शुरू करने के लिए फिल्म निर्माता की आलोचना की गई है। लेकिन जब मैं अपने करियर में स्ट्रगल कर रही थी तो डिजाइनर्स और डायरेक्टर्स ने रिजेक्ट कर दिया था। उस वक्त मैं कुछ भी नहीं थी, ऐसे में करण ने मुझे सपोर्ट किया था।'

'करण जौहर को बेवजह बदनाम किया जाता है'

'करण जौहर को बेवजह बदनाम किया जाता है'

कियारा आडवाणी ने नेपोटिज्म पर बात करते हुए कहा, 'हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस मामले में करण जौहर को बेवजह बदनाम किया जाता है। करण स्टार किड्स को बॉलीवुड में अच्छे से लॉन्च करते हैं और उनका पूरा सपोर्ट करते हैं।' इसके साथ ही कियारा ने मनीष मल्होत्रा की भी तारीफ की। 'मनीष ऐसे इंसान है, जो हर हाल में सभी का सपोर्ट करते हैं। उन्होंने कभी ऐसे नहीं सोचा कि मैं उन्हें कुछ दूंगी इसलिए वो मेरा सपोर्ट कर रहे हैं।

कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म

कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म

बता दें कि, इन दिनों कियारा अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 का प्रोमोशन करने में जुटी हैं। उनकी यह फिल्म 20 मई को रिलीज हो जाएगी। उनके साथ इस फिल्म में बॉलीवु़ड एक्टर कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+