सनी देओल के बारे में ये क्या बोल गईं जाह्नवी कपूर, बात सुनकर Sunny Deol की खुल जाएंगी आंखे
Koffee With Karan 8: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण 8' इस बार बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर मेहमान बनकर पहुंची थीं। दोनों बहनों ने शो के होस्ट करण जौहर के साथ खूब हंसी-मजाक और मस्ती की। वहीं दोनों बहनों ने अपनी कई बातें सबके साथ शेयर भी कीं।
'कॉफी विद करण 8' में पहुंची जाह्नवी और खुशी कपूर
इस बीच बड़ी बहन जाह्नवी कपूर ने शो में बॉलुवड एक्टर सनी देओल को लेकर कुछ ऐसी बातें कही जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल शो के बीच में करण जौहर एक सेशन के दौरान कुछ तस्वीरें दिखाकर दोनों बहनों को टास्क देते हैं और पूछते हैं कि इस तस्वीर में कौन सी चीज मिसिंग है।

'मुझे सनी देओल टैडी बियर जैसे दिखते हैं'
दोनों बहने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर जवाब देती हैं और बताती हैं कि यहां पर एक टैडी बियर मिसिंग है। इसी दौरान टैडी बियर से जोड़ते हुए जाह्नवी कपूर बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की भी बात करती हैं जिसे सुनने के बाद करण जौहर हैरान हो जाते हैं। बहन खुशी कपूर भी जाह्नवी की बात सुनकर हंसने लगती हैं।
'मेरा मन करता है मैं उन्हें हग कर लूं'
टैडी बियर के बारे में बात करते हुए करण जौहर कहते हैं कि एक बार सनी देओल ने बताया था कि उन्हें टैडी बियर बहुत पसंद हैं। इस पर खुशी कपूर से उछलते हुए जाह्नवी कपूर क्यूट अंदाज में कहती हैं कि सनी देओल उन्हें टैडी बियर की तरह ही लगते हैं। इसके बाद जाह्नवी कपूर ने प्यार से कहा- मेरा मन करता है कि मैं सनी देओल को हग कर लूं।
करण जौहर कहते हैं- आप उनकी हैंड पंप बन जाओ
जाह्नवी कपूर की इस बात को सुनने के बाद करण जौहर कहते हैं- सच में आप ऐसा करना चाहती हैं। मुझे नहीं पता कि सनी देओल को ये कैसा लगेगा लेकिन मुझे ऐसा मन करता है। इस पर करण हंसते हुए कहते हैं- आप उनकी हैंडपंप बन जाएंगी। हालांकि, ये सब कुछ हंसी-मजाक में ही कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications