Dharmendra ने बेटी ईशा देओल के साथ ये क्या किया? चिल्लाने लगी थीं एक्ट्रेस, फिर जो हुआ वो होश उड़ा देगा

Dharmendra On Esha Deol: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अच्छी खबर ये है कि उनकी हालत अब पहले से काफी बेहतर है और वह घर पर ही मेडिकल सुपरविजन में रिकवर कर रहे हैं।

धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं धर्मेंद्र
धर्मेंद्र के परिवार वालों के अनुसार एक्टर धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे। इसी बीच खबर है कि एक्टर के परिवार वालों उनका 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने का भी फैसला लिया है। धर्मेंद्र के फैंस भी इस बात से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Dharmendra

धर्मेंद्र ने बेटी ईशा देओल के साथ किया था ऐसा काम

इन सबके बीच धर्मेंद्र के कुछ पुराने वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग उनके पुराने किस्सों को लेकर भी खूब चर्चा कर रहे हैं। इसी कड़ी में धर्मेंद्र और उनकी बेटी ईशा देओल का एक पुराना किस्सा एक बार फिर चर्चा में आ गया है जिसे एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में शेयर किया था।

'मेरे पापा ने मुझे बचपन में फेंक दिया था'

-ईशा देओल कई बार बता चुकी हैं कि उनका रिश्ता अपने पिता धर्मेंद्र से हमेशा थोड़ा अलग और स्ट्रिक्ट रहा है। उन्होंने कहा था- धर्मेंद्र जितना अपनी बेटियों से प्यार करते हैं, उतने ही सख्त भी हैं। ईशा खुद कई इंटरव्यू में धर्मेंद्र को स्ट्रिक्ट पैरेंट कह चुकी हैं।

-एक पुराने इंटरव्यू में ईशा देओल ने एक बचपन की घटना याद करते हुए बताया था कि जब वह 11 साल की थीं, तब उनके पिता ने उन्हें एक ट्यूबवेल में फेंक दिया था और इसकी वजह सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।

'तुम 11 साल की हो और अभी तक तैरना नहीं आता?'

-ईशा देओल ने बताया था कि एक बार पूरा परिवार खंडाला वाले फार्महाउस गया हुआ था, जहां एक बड़ा ट्यूबवेल भी था। उस दौरान धर्मेंद्र ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें तैरना आता है। जब ईशा ने नहीं कहा तो धर्मेंद्र हैरान रह गए थे।

-ईशा ने कहा- मैंने पापा को बताया था कि मुझे स्विमिंग नहीं आती। बस फिर क्या था, पापा ने मुझे उठाया और सीधे ट्यूबवेल में फेंक दिया था। ट्यूबवेल में गिरने के बाद मैं घबरा गई थी और चिल्लाते हुए हाथ-पैर मारने लगी थी लेकिन इसी कोशिश में मैंने तैरना सीख लिया था। ईशा देओल ने हंसते हुए कहा था- मैं पापा! पापा! चिल्लाती रही लेकिन तैरने लगी। इसी तरह मैंने स्विमिंग सीख ली।

-भले ही धर्मेंद्र का तरीका सख्त रहा हो लेकिन बेटी ईशा देओल कई बार कह चुकी हैं कि वह अपने पिता के बेहद करीब हैं। धर्मेंद्र का मानना रहा है कि बच्चों की परवरिश में अनुशासन बेहद जरूरी है, चाहे तरीका थोड़ा कड़ा ही क्यों न हो।

ईशा देओल और धर्मेंद्र के प्रोजेक्ट्स

-आपको बता दें कि ईशा देओल को आखिरी बार फिल्म 'तुमको मेरी कसम' में देखा गया था, जो 21 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर सकी।

-वहीं ईशा देओल के पापा धर्मेंद्र जल्द ही अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म 'इक्कीस' में दिखाई देंगे। ये फिल्म आगामी 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस धर्मेंद्र की इस वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+