नेहा कक्कड़ ने सरेआम ये कैसा Dance कर दिया? इंटरनेट पर मचा बवाल, डांस मूव्स पर क्यों बौखलाए लोग?
Neha Kakkar Dance: बॉलीवुड की फेमस महिला सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं लेकिन इस बार वजह तारीफ नहीं बल्कि जबरदस्त विवाद है। नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ का नया गाना लॉलीपॉप...कैंडी शॉप, रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है।
गाने के रिलीज के साथ ही शुरू हुआ विवाद
इस गाने में दिखाए गए एक डांस स्टेप को लेकर यूजर्स भड़क गए हैं और इसे अश्लील बताते हुए जमकर आलोचना की जा रही है। ये गाना महज एक दिन पहले ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ है लेकिन इतने कम समय में ही ये ट्रोलिंग के सेंटर में आ गया है।

नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ हुए ट्रोलिंग का शिकार
वायरल हो रहे इस गाने को नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने मिलकर गाया है। इसका म्यूजिक, लिरिक्स और प्रोडक्शन भी टोनी कक्कड़ ने ही संभाला है। म्यूजिक वीडियो में नेहा के भाई टोनी भी नजर आ रहे हैं। हालांकि दर्शकों की नजर खास तौर पर नेहा कक्कड़ के डांस मूव्स पर टिक गई है।
नेहा कक्कड़ के डांस स्टेप पर उठे सवाल
-इस गाने में नेहा कक्कड़ का एक खास डांस स्टेप सोशल मीडिया यूजर्स को नागवार गुजरा है। कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया है तो कुछ ने इसे जरूरत से ज्यादा बोल्ड कहा है। देखते ही देखते नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़, दोनों भाई-बहन लोगों के निशाने पर आ गए हैं।
-कुछ यूजर्स का कहना है कि नेहा कक्कड़ इस गाने में कोरियन स्टाइल की नकल करने की कोशिश कर रही हैं जो उन्हें बिल्कुल भी सूट नहीं कर रहा। वहीं कई लोग उनके लुक और एक्सप्रेशन को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं
-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स ने इस गाने को लेकर जमकर भड़ास निकाली है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये नेहा कक्कड़ क्या करना चाहती हैं? भारतीय संस्कृति को किस दिशा में लेकर जा रही है? अब देश के युवा इससे क्या सीखेंगे?
-एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- उनके गाने और वीडियो दिन-ब-दिन घटिया, बेशर्म और अजीब होते जा रहे हैं। वहीं एक और यूजर ने और भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- #NehaKakkar ये क्या बकवास कर रही है? नकली कोरियन बनने की कोशिश क्यों? इस गाने में न इंडियन फील है और न ही कोरियन।
ट्रोलिंग पर नहीं आया कोई रिएक्शन
फिलहाल नेहा कक्कड़ या टोनी कक्कड़ की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब नेहा कक्कड़ अपने गानों या लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हों। इससे पहले भी उनके कई गाने रिलीज के साथ ही विवादों में घिर चुके हैं।
क्या विवाद बढ़ाएगा गाने की पॉपुलैरिटी?
अब सवाल ये है कि ये विवाद गाने की पॉपुलैरिटी को नुकसान पहुंचाएगा या फिर हमेशा की तरह ट्रोलिंग ही इसके व्यूज बढ़ाने का काम करेगी। सोशल मीडिया पर जारी बहस ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि नेहा कक्कड़ का नाम चर्चा में लाने के लिए काफी है, चाहे वजह तारीफ हो या विवाद।












Click it and Unblock the Notifications