सोशल मीडिया को लेकर ये क्या बोल गईं ऐश्वर्या राय? बच्चों और युवाओं को लेकर जताई चिंता, जानें क्या हुई बात

Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनका लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया को लेकर अपना रिएक्शन देती नजर आई हैं।

ऐश्वर्या राय का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि लॉरियल पेरिस की 'लेसन्स ऑफ वर्थ' सीरीज का नया वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ब्रांड की मशहूर टैगलाइन 'बिकॉज यू आर वर्थ इट' (Because you are worth it) को सोशल मीडिया के मौजूदा दौर से जोड़ते हुए अपनी राय रखती नजर आई हैं।

Aishwarya Rai

सोशल मीडिया को लेकर ऐश्वर्या राय का बड़ा बयान

-वीडियो में ऐश्वर्या राय बताती हैं कि वह कभी भी सोशल मीडिया की चिट-चैट या लाइक्स की संख्या को अपनी असल पहचान पर हावी नहीं होने देती हैं। उन्होंने दर्शकों से भी आग्रह किया कि वह अपने आत्म-मूल्य को बाहरी मानकों के आधार पर परिभाषित न करें।

-ऐश्वर्या राय ने वीडियो में कहा है- आई एम वर्थ इट लेकिन ये तय कौन करता है? एक तस्वीर पर आए लाइक्स, कमेंट्स या फिर शेयर की गिनती? हमने इन चीजों को अपनी निजी जिंदगी पर बहुत ज्यादा हावी होने दिया है।

ऐश्वर्या राय ने बच्चों और युवाओं को लेकर जताई चिंता

-ऐश्वर्या राय ने साफ कहा कि एक मां होने के नाते सोशल मीडिया का ये दबाव उन्हें गंभीर चिंता में डाल देता है। उनके अनुसार, आज सोशल मीडिया और सामाजिक दबाव में कोई खास फर्क नहीं रह गया है। ऐश्वर्या राय ने कहा- ये सोचना डरावना है कि बच्चों और युवाओं के दिमाग पर इसका कितना गहरा असर पड़ सकता है।

-ऐश्वर्या राय ने आगे कहा- बदलाव जरूरी है लेकिन हमें अपने मूल्य की तलाश सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म्स पर नहीं करनी चाहिए। हमारा मूल्य जन्मजात है। उसे साबित करने के लिए किसी और की स्वीकृति की जरूरत नहीं है। वह आपके अंदर ही मौजूद है। वीडियो के अंत में उन्होंने दर्शकों को आत्मविश्वास दिलाते हुए कहा- हर इंसान वर्थ इट है।

ऐश्वर्या राय की पर्सनल जिंदगी

-आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय को आखिरी बार साउथ के फेमस डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन I और II' में देखा गया था। फिलहाल उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। हालांकि ऐश्वर्या राय कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आती हैं।

-जानकारी के अनुसार साल 2024 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलगाव की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन दोनों ने बेटी आराध्या के साथ एक शादी में शामिल होकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+