Weekend ka Vaar Update: अरशद वारसी और अक्षय कुमार ने दोस्तों में करवाई लड़ाई, नीलम ने उगला जहर?
Weekend ka Vaar Update: 'बिग बॉस 19' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इसके हर एपिसोड में कुछ नया देखने को मिल रहा है, और प्रोमो वीडियो ने तो फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। हाल ही में, शो में 'जॉली एलएलबी 3' की टीम ने कोर्ट रूम ड्रामा पेश किया, जिसमें घर के सदस्यों को कठघरे में खड़ा किया गया।
कलर्स की तरफ से एक प्रोमो शेयर किया गया। जिसमें अरशद और अक्षय एक खेल खेलते हैं। तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद कठघरे में थीं, जबकि नीलम गिरी उनके बीच खड़ी होकर सवालों के जवाब दे रही थीं। इस दौरान अक्षय कुमार ने नीलम से पूछा कि तान्या और कुनिका में से कौन ज्यादा दोषी है और किसे पीठ पीछे बात करने की आदत है। इस पर नीलम ने तान्या का नाम लिया।

जब अक्षय ने तान्या से उनके जवाब के बारे में पूछा, तो तान्या ने कहा, "मैं जाती थी तो दोस्ती का फायदा उठाते हुए ये कह सकती थी कि मैं नाराज हो जाऊंगी अगर तू उनके पास गई तो।" नीलम गिरी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, "मुझे कल ऐसा लगा है तान्या मित्तल को लेकर कि ये मुझे धोखा दे सकती हैं।"
कोर्ट रूम ड्रामा में अक्षय कुमार ने नीलम से यह भी पूछा कि क्या तान्या उन्हें पीठ में छुरा घोंप सकती हैं, जिस पर नीलम ने 'हां' में जवाब दिया। इसके बाद, जब उनसे पूछा गया कि कौन अपनी बात से अक्सर पलट जाता है, तो नीलम गिरी ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है ना सर कि मैम को कई बार खुद भी याद नहीं रहता कि उन्होंने क्या-क्या बोला है?" नीलम की बातें सुनकर अक्षय कुमार ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि ऐसा क्यों लग रहा है कि वह बच-बचाकर जवाब दे रही हैं। उन्होंने पूछा, "डर लगता है क्या आपको उनसे, सपने में आएंगी वो आपके, नागिन बनकर डस लेंगी।" रिपोर्ट्स की माने तो इस हफ्ते नतालिया घर से बेघर हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications