ISIS से देश की बेटी को बचाने की वेब सीरीज 'द फ्रीलांसर' का ट्रेलर रिलीज, मोहित रैना करेंगे रेस्क्यू ऑपरेशन
The Freelancer Trailer Out: पिछले कुछ समय से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई जाने वाली कई तरह की वेब सीरीज ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। आज के समय में लोग फिल्मों के साथ-साथ घर बैठकर बेव सीरीज का मजा लेते भी नजर आते हैं। ऐसे में बॉलीवुड के बड़े-बड़े फिल्म मेकर्स इन दिनों वेब सीरीज बनाते नजर आ रहे हैं। हर महीने कोई न कोई वेब सीरीज लोगों के दिल और दिमाग पर एक अलग छाप छोड़ती नजर आती है। इसी कड़ी में अब वेब सीरीज 'द फ्रीलांसर' लोगों को एंटरनेटन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है।
वेब सीरीज 'द फ्रीलांसर' का ट्रेलर रिलीज
भारत से सीरिया गई लड़की की कहानी को लेकर वेब सीरीज 'द फ्रीलांसर' लोगों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस वेब सीरीज में मोहित रैना, अनुपम खेर और सुशांत सिंह अहम रोल निभाते नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस सीरीज में दिखाया जाएगा कि कैसे आईएसआईएस से देश की लड़की को वापस भारत लाया जाता है।

कब और कहां देखें 'द फ्रीलांसर'
वहीं इस वेब सीरीज के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे इस्लाम के नाम पर एक लड़की को भारत से सीरिया ले जाया जाता है। फिर इस केस में 'द फ्रीलांसर' यानी मोहित रैना की एंट्री होती है जो इनायत की बेटी आलिया को वापस लाने का जिम्मा उठाते हैं। अब देखना ये है कि कैसे 'द फ्रीलांसर' सीरिया से आलिया को वापस भारत लाता है। ये वेब सीरीज आगामी 1 सितंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। देखें ट्रेलर-
'द फ्रीलांसर' की कहानी रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित
आपको बता दें कि वेब सीरीज 'द फ्रीलांसर' की कहानी एक रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित है, जिसमें आईएसआईएस से देश की बेटी को वापस भारत लाने की जिम्मेदारी मोहित रैना को मिलती है। जानकारी के अनुसार ये वेब सीरीज शिरीष थोराट की किताब 'ए टिकट टू सीरिया' पर आधारित है, जो आलिया की सच्ची कहानी को बताती है। इस वेब सीरीज के डायरेक्टर नीरज पांडे हैं, जो पहले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिल्म 'एमएस धोनी' का निर्देशन कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications