WAVES 2025: मुंबई में वेव्स 2025 की हुई शुरुआत, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जानें शिखर सम्मेलन की पूरी डिटेल
WAVES 2025: विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES 2025) का उद्घाटन आज यानी 1 मई 2025 को मुंबई में होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करें। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े नाम मंच पर नजर आएंगे।
क्या है WAVES 2025 (वेव्स 2025) शिखर सम्मेलन?
-भारत सरकार द्वारा आयोजित WAVES 2025 (World Audio Video Entertainmenr Summit 2025) को मीडिया और मनोरंजन इंडस्ट्री में चर्चा, सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में स्थापित किया गया है।

-इस खास मिशन के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य 'इंडस्ट्री के नेताओं, हितधारकों और नवप्रवर्तकों को एक साथ लाना है ताकि संभावनाओं, चुनौतियों पर चर्चा की जा सके। साथ ही भारत में व्यापार को बढ़ावा दिया जा सके और इस क्षेत्र के भविष्य को प्रभावित किया जा सके।
क्या है WAVES 2025 में खास?
-वेव्स 2025 में दुनिया भर से रचनात्मक पेशेवर, निवेशक, स्टार्टअप्स और तकनीकी एंटरप्रेन्योन्स भाग ले रहे हैं। 'कनेक्टिंग क्रिएटर्स, कनेक्टिंग कंट्रीज' वेव्स 2025 की टैगलाइन है। इस दौरान 90 से ज्यादा देशों के 10 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि, 1000 क्रिएटर्स, 300 से ज्यादा कंपनियां और 350 से ज्यादा स्टार्टअप शामिल होंगे।
-जानकारी के अनुसार नेटफ्लिक्स, अमेजन, गूगल, मेटा, एडोब, टाटा, सोनी, रिलायंस, यशराज फिल्म्स, बालाजी टेलीफिल्म्स, सारेगामा और जेटसिंथेसिस, न्यूरल गैराज, फ्री स्ट्रीम टेक जैसे स्टार्टअप्स वेव्स 2025 में हिस्सा ले रहे हैं।
क्रिएटोस्पीयर के प्रतिभागियों से बात करेंगे पीएम
-सम्मेलन में 42 सेशन, 39 ब्रेकआउट सेशन और टेलीकास्ट, इन्फोटेनमेंट, एवीजीसी-एक्सआर, फिल्म और डिजिटल मीडिया समेत विविध क्षेत्रों में 32 मास्टर क्लास भी होंगी। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया भर के युवा रचनाकारों से भी बातचीत करेंगे, जिन्होंने 'क्रिएटोस्फीयर' में 31 विभिन्न 'क्रिएट इन इंडिया' चैलेंजेस में हिस्सा लिया है।
-पीएम मोदी विनर्स को अवॉर्ड्स भी देंगे। क्रिएटोस्फीयर में अर्जेंटीना, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, ग्रीस, इंडोनेशिया, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा सहित 20 देशों से 43 अंतरराष्ट्रीय फाइनलिस्ट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
WAVES 2025 के पहले दिन के पूरे कार्यक्रम की जानकारी कुछ इस प्रकार है-
WAVES 2025 के पहले दिन का कार्यक्रम
WAVES 2025 का आयोजन 1 से 4 मई 2025 तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। इस मेगा इवेंट का उद्घाटन आज यानी 1 मई 2025 (गुरुवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके बाद सुपरस्टार पैनल चर्चाओं का एक समूह होगा, जिसमें देश के सबसे बड़े स्टार्स शामिल होंगे।
लिजेंड्स और विरासतें- वे कहानियां जिन्होंने भारत की आत्मा को आकार दिया
स्पीकर्स- हेमा मालिनी, मिथुन चक्रवर्ती, रजनीकांत, मोहनलाल, चिरंजीवी
संचालक- अक्षय कुमार
नई मुख्यधारा- सीमाओं को तोड़ना, लिजेंड्स बनाना
स्पीकर्स-एसएस राजामौली, एआर रहमान, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल
संचालक- करण जौहर
क्रिएटिव ब्रिज- यूके और भारत के बीच सांस्कृतिक और डिजिटल साझेदारी की शक्ति को अनलॉक करना
स्पीकर- लिसा नंदी
यात्रा- बाहरी व्यक्ति से शासक तक
स्पीकर्स- शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण
संचालक- करण जौहर
विज्ञापन का भविष्य
स्पीकर- मार्क रीड
सीमाओं को पार करना- एआई के युग में कहानी सुनाना
स्पीकर्स- शेखर कपूर, बरुन दास
विपरीत परिस्थितियों का सामना करना- एक नई कहानी की पटकथा लिखना
स्पीकर्स- एरियन हिंगस्ट, बिनाका बाल्टी, रोना ली शिमोन, मैरी जोरी मिलबेन
सीमाओं से परे प्रतिभा
स्पीकर्स- अल्लू अर्जुन, बरुन दास
संचालक- आदित्य राज कौल, कबीर नकवी
भारत से अगली वैश्विक मनोरंजन क्रांति का निर्माण
स्पीकर- मुकेश अंबानी
AI के युग में डिजाइन, मीडिया और रचनात्मकता
स्पीकर- शांतनु नारायण ग्लोबल
संस्कृति और संचार पर वीडियो का प्रभाव
स्पीकर- नील मोहन
संचालक- मार्क रॉबर्ट, गौतमी
द आर्ट ऑफ क्रिएशन- सृजन की कला
स्पीकर्स- शाहिद कपूर, राज कुमार राव, एटली, रितेश देशमुख, जोया अख्तर
संचालक- अनुपमा चोपड़ा
WAVES 2025 के दूसरे दिन ग्लैमर इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों के साथ पैनल चर्चाएं होंगी, जबकि तीसरे और चौथे दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के हितधारक बंद कमरे में चर्चाएं और बैठकें करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications