War 2 Star cast Fees: ऋतिक रोशन ने की बड़ी डील, Jr.NTR और कियारा आडवाणी को मिला तगड़ा पैसा
War 2 Star cast Fees: ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे दर्शक पंसद कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ JR NTR और कियारा आडवाणी नजर आएंगी। ये यशराज फिल्म्स की स्पाय यूनिवर्स फिल्म है। मेकर्स ने इस फिल्म को बेहतर बनाने के लिए मोटा पैसा खर्च किया है। इसमें तगड़े एक्शन और फाइट सीन भी हैं।
अब इस फिल्म के लिए ऋतिक समेत पूरी स्टारकास्ट ने कितने करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इसकी जानकारी हम आपको इस रिपोर्ट में दे रहे हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

रिपोर्ट्स की माने तो ऋतिक को वॉर 2 के लिए 50 करोड़ रुपये की फीस एडवांस दी गई थी। इसके अलावा उन्होंने प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के साथ एक बैकएंड प्रॉफिट-शेयरिंग डील भी है। वहीं, जूनियर एनटीआर को यशराज की तरफ से 70 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस मिली है। इसके ळावा कियारा आडवाणी को 15 करोड़ रुपये मिले हैं। जबकि अनिल कपूर को 10 करोड़ रुपये फीस मिली है। हालांकि फीस को लेकर कोई ऑशियल जानकारी नहीं आई है। ऐसे में oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
बता दें, ऋतिक रोशन से पहले शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने भी यशराज फिल्म्स के साथ बैकएंड डील कर चुके हैं। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान पहले से ही इस प्रोडक्शन हाउस के साथ इस डील का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स की माने तो लगभग 400 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी 'वॉर 2' भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था और इसने रिलीज से पहले और अधिक उत्साह पैदा कर दिया। ऋतिक रोशन मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका निभा रहे हैं। कियारा आडवाणी को 'वॉर' सीक्वल में काव्या लूथरा के रूप में लिया गया है। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। ये 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसका रजनीकांत की कुली के साथ क्लैश भी हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications