War 2 Box Office Collection: पहले वीकेंड में फिल्म ने कमाए 150 करोड़ से ज्यादा रुपये, जानिए कुल कलेक्शन
War 2 Box Office Collection Day 4: 14 अगस्त को रिलीज हुई 'वॉर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। चार दिनों में कलेक्शन 160 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। अयान मुखर्जी की ये फिल्म अपनी कमाई में रफ्तार बनाए हुए है। फिल्म ने चौथे दिन भी डबल डिजिट में कमाई की है।
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 'वॉर 2' चौथे दिन 31 रोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, तीसरे दिन 33 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 56.50 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 173.60 करोड़ रुपये पहुंच गया है। चौथे दिन यानी रविवार को ऑक्यूपेंसी 33.09% रही। इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। ये एक्सटेंडेड वीकेंड भी था।

फिल्म वॉर 2 को शुरुआती रिव्यू बहुत अच्छी नहीं मिले थे। ट्रेड पंडितों को उम्मीद थी कि फिल्म की कमाई बहुत खास नहीं होगी। इसके बाद भी फिल्म को देखने के लिए दर्शक अच्छी संख्या में पहुंच रहे हैं। फिल्म के साथ रजनीकांत की कूली भी रिलीज हुई। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। ऐसे में लगा था कि वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का निर्माण ₹400 करोड़ के भारी-भरकम बजट में हुआ है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर को कास्ट किया। इसके जरिए वो नॉर्थ और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री के दर्शकों को साधना चाहते हैं। हालांकि इस मामले में मेकर्स का क्या प्लान बहुत सक्सेसफुल होता नजर नहीं दिख रहा है। इस फिल्म को भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications