War 2 Box Office Collection: ऋतिक की फिल्म पर वीकेंड का भी असर नहीं, गिरती जा रही कमाई
War 2 Box Office Collection Day 10: वॉर 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक थी। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई और इससे मेकर्स को भी बहुत उम्मीद थी। लेकिन पहले दिन अच्छी कमाई के बाद, सुस्त पड़ने लग गई थी। फिल्म का क्लैश रजनीकांत की कूली से हुआ था। दोनों ही फिल्मों ने शुरुआत अच्छी की थी। वॉर 2 का अब कुल कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के पार चला गया है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म दसवें दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके पहले नौवें दिन 4 करोड़, आठवें दिन 5 करोड़ रुपये, सातवें दिन 5.75 करोड़ रुपये, छठवें दिन 9 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 8.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 31 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 33 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 56.50 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 214 करोड़ रुपये पहुंच गया है। दूसरे शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी में भी गिरवाट देखने को मिली है।
वहीं, कूली ने 10वें दिन 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 245 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वीकेंड्स में एक बार फिर फिल्म का कलेक्शन ऊपर उठ रहा है। खैर वॉर 2 के मेकर्स का अनुमान था कि फिल्म आराम से 500 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर लेगी। क्योंकि इस फिल्म के साथ स्पाय यूनिवर्स की लेगसी है। खैर अब फिल्म के ओटीटी पर भी रिलीज होने की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म वॉर 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म को ओटीटी पर आने में करीब 8 हफ्तों का समय लगेगा।
'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का निर्माण ₹400 करोड़ के भारी-भरकम बजट में हुआ है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर को कास्ट किया। इसके जरिए वो नॉर्थ और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री के दर्शकों को साधना चाह रही थे।












Click it and Unblock the Notifications