Bigg Boss 19 Finale Update: बंद हुईं वोटिंग लाइंस, क्या मेकर्स लाएंगे ये वाला भंयकर ट्विस्ट?
Bigg Boss 19 Finale Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले आज यानी 7 दिसंबर को है। देशभर के दर्शकों में एक्साइटमेंट बनी हुई है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस हाई-वोल्टेज रियलिटी शो में इस बार विजेता के नाम को लेकर जबरदस्त चर्चा है। फिनाले से ठीक पहले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'बिग बॉस तक' ने दावा किया कि सीजन 19 की वोटिंग लाइन्स आधिकारिक रूप से बंद हो चुकी हैं। लेकिन इसी जानकारी के साथ यह भी संकेत दिया गया कि मेकर्स किसी बड़े ट्विस्ट की तैयारी में हो सकते हैं।

पोस्ट के अनुसार, संभव है कि शो के अंतिम क्षणों में, खासकर टॉप 2 कंटेस्टेंट के लिए, रात में कुछ मिनटों के लिए वोटिंग दोबारा खोली जाए। इस अटकल ने दर्शकों में नई हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि इससे फाइनल नतीजों पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। प्लेटफ़ॉर्म ने यह उम्मीद भी जताई कि सबसे योग्य और जनता का सही समर्थन पाने वाला प्रतिभागी ही ट्रॉफी जीतकर घर लौटे।
सीजन 19 के फिनाले में अमाल मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट और प्रणित मोरे जगह बनाने में सफल रहे हैं। फैंस और सोशल मीडिया पर चर्चाओं के आधार पर तीन नाम-फरहाना भट, अमाल मलिक और गौरव खन्ना-सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अमाल मलिक को शुरुआत से ही मेकर्स की अच्छी-खासी सपोर्ट मिली है, जबकि गौरव खन्ना की जीत से चैनल और शो मेकर्स को व्यूअरशिप व ब्रांडिंग के लिहाज से फायदा मिल सकता है। दूसरी तरफ, फरहाना भट और तान्या मित्तल को जनता से भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि उनके फैनबेस ने पूरे सीजन में उन्हें मजबूती से थामे रखा।
फैंस के लिए इस बात का इंतजार अब मुश्किल होता जा रहा है कि आखिर ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी। सोशल मीडिया पर भविष्यवाणियों, पोल्स और चर्चाओं का दौर लगातार तेज होता जा रहा है, लेकिन असली नतीजा फिनाले नाइट के प्रसारण के बाद ही पता चल पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications