शुरू हुई 'द बंगाल फाइल्स' की एडवांस बुकिंग, विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान
The Bengal Files Advance booking: विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का क्लैश 'बागी 4' से हो रहा है। विवेक की ये फिल्म 16 अगस्त 1946 को कोलकाता में हुए डायरेक्ट एक्शन डे की दर्दनाक पृष्ठभूमि पर बनी है।
ये फिल्म, उनके मुताबिक सच दिखाने वाली ट्रिलॉजी का आखिरी चैप्टर है। इसमें द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में शामिल हैं। जो पहले ही रिलीज हो चुकी हैं। द बंगाल फाइल्स का टीजर को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म रिलीज होने में अभी 5 दिन बाकी हैं। इसके पहले ही विवेक ने फिल्म की एडवांस बुकिंग खोल दी है। सोशल मीडिया पर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक पोस्टर शेयर किया। साथ ही ये ऐलान किया कि अब एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा है -"एडवांस बुकिंग अब शुरू हो चुकी है। हिंदू नरसंहार का सच अब और छुपाया नहीं जा सकता। The Bengal Files सिर्फ एक फिल्म नहीं है। ये एक ऐसा अनुभव है जो आपकी आत्मा को हिला देगा।
विवके की इस फिल्म पर बंगाल पर बवाल शुरू हो गया है। पहले फिल्म के ट्रेलर इवेंट को रोका गया बाद मे ंफिल्म को बैन करने की तैयारी भी की गई। इसको लेकर विवेक ने कहा कि मैं CM ममता बनर्जी को फिल्म दिखाना चाहता हूं। हालांकि उनके इस बयान पर पश्चिम बंगाल की CM का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
विवेक अग्निहोत्री का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
द बंगाल फाइल्स की कहानी और निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, जबकि इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से भी विवेक को बहुत उम्मीदें हैं। देखना ये है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाल दिखा पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications