शिल्पा शेट्टी को लेकर विवेक ओबेरॉय ने दिया विवादित बयान! एक्टर ने क्या कहा... जो मच गया बवाल
शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय की दोस्ती काफी अच्छी है। काफई समय से दोनों एक दूसरे के करीबी दोस्त हैं। हालांकि, शिल्पा के इतने करीबी होने के बाद भी विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर ऐसा कुछ कह दिया, जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है।
शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। ढलती उम्र के साथ वे दिन ब दिन और भी जवां होती जा रही हैं। उनकी फिटनेस उम्र को मात दे रही है। एक्ट्रेस के बाल, शरीर और यौवन एकदम ऐसे ही हैं, जैसे कि पहले थे।

शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय रोहित शेट्टी की सीरीज में नजर आए। सीरीज को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक ने शिल्पा के साथ अपनी दोस्ती के बारे में खुलकर बात की है। विवेक ने कहा कि जिस दिन वे उनसे मिले थे, तब से लेकर उनमें शायद ही कोई बदलाव आया हो।
विवेक ने कहा कि शिल्पा अब भी ऐसी ही हैं। फिर विवेक हंसने लगे और कहा कि शिल्पा एक पिशाच हैं, जो खून पीती हैं। इसके पीछे भी कोई ऐसी ही कहानी रही होगी। उन्होंने आगे बताया कि वे सबसे दयालु इंसानों में से एक हैं, जिनका आप सामना कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वे सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं, जिनसे आप मिल सकते हैं। इसके आपको कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम अपने निजी जीवन में किस दौर से गुजर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications