विवेक ओबेरॉय ने खरीदी लग्जीरियस रोल्स रॉयस, कार की कीमत जान उड़ेंगे होश, वायरल हुआ वीडियो

Vivek Oberoi New Car: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में दिवाली के मौके पर दुबई में एक नया आलीशान घर खरीदा था और अब उन्होंने अपने कलेक्शन में एक नई रोल्स रॉयस कार शामिल की है।

विवेक ओबेरॉय ने खरीदी रॉल्स रॉयस कार
विवेक ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी इस लग्जरी कार पर से पर्दा उठा रहे हैं और फैमिली को राइड पर भी लेकर जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार विवेक ओबेरॉय ने सिल्वर-ग्रे कलर की रॉल्स रॉयस कार खरीदी है और लोगों को उसकी झलक दिखाई है।

vivek oberoi

'सफलता अलग आकार और साइज में आती है'
विवेक ओबेरॉय ने कार की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- सफलता अलग आकार और साइज में आती है। आज ये कुछ इस तरह से दिखाई दे रही है। बहुत ज्यादा धन्य और खुशकिस्मत हूं कि मैं इस पल को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहा हूं।

विवेक ओबेरॉय ने फैमिली को कार में घुमाया
विवेक ओबेरॉय ने अपनी कार में पापा सुरेश ओबेरॉय के साथ-साथ मां और पत्नी प्रियंका अल्वा को बैठाया और घुमाने के लिए ले गए। लग्जीरियस कार को देखकर सुरेश ओबेरॉय ने अपने बेटे को गले लगाया और खुशी से झूम उठे। लोगों ने एक्टर के इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन दिया है।

15 साल की उम्र से पैसे कमा रहे हैं विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय ने 'एबीपी' को दिए इंटरव्यू में बताया था कि एक्टर बनने से पहले ही उन्होंने बिजनेस की दुनिया में कदम रख दिया था। मात्र 15 साल की उम्र में ही उन्होंने छोटा-मोटा काम करके पैसे कमाने शुरू कर दिए थे। विवेक ने बताया था कि स्कूल के दिनों से ही वह वॉइस गिग और शोज कंपैरिंग करके थोड़े-बहुत पैसे कमाने शुरू किए थे।

विवेक ओबेरॉय की कुल संपत्ति

-विवेक ओबेरॉय अब तक 29 कंपनियों में पैसा लगा चुके हैं और खूब मोटी कमाई कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक ओबेरॉय की कुल संपत्ति करीब 1 अरब 10 करोड़ रुपये है, जिसमें चल-अचल संपत्ति शामिल है।

-विवेक ओबेरॉय एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं, जिसका नाम 'कर्म इन्फ्रास्ट्रक्चर' है। उनका रियल एस्टेट का भी बिजनेस है, और कई कंपनियों में निवेश किया है। हेल्थकेयर के स्टार्टअप में भी विवेक ओबेरॉय का पैसा लगा है।

-इसके अलावा वह स्वर्णिम यूनिवर्सिटी के को-फाउंडर हैं और वृंदावन में भी अपना स्कूल चलाते हैं।

-विवेक ओबेरॉय की अपनी प्रोडक्शन कंपनी भी है, जिसके बैनर तले वह कई फिल्में प्रोड्यूस करते हैं। इसके अलावा उनके पास तीन आलीशान बंगले हैं, जिनमें से एक जुहू और दूसरा दुबई में है। इन लग्जीरियस घरों की कीमत करोड़ों में है।

विवेक ओबेरॉय की लग्जीरियस गाड़ियां
विवेक ओबेरॉय के पास 3.11 करोड़ रुपये की कीमत वाली लेम्बोर्गिनी गैलार्डो, 4.5 करोड़ रुपये की कीमत वाली क्रिसलर 300 सी लिमोसिन और दो मर्सिडीज है, जिसकी कीमत लाखों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+