सिक्योरिटी के साथ वॉक पर निकले Vivek Agnihotri, यूजर्स बोले- 'हमारे टैक्स के पैसे बर्बाद'

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके लिए उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

Vivek Agnihotri Viral Video: 'द कश्मीरी फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मॉर्निंग वॉक के लिए जाते नजर आ रहे हैं और उनके साथ बॉडीगार्ड्स भी हैं।

सिक्योरिटी के साथ वॉक पर निकले विवेक अग्निहोत्री

सिक्योरिटी के साथ वॉक पर निकले विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों की हत्याओं और पलायन पर फिल्म द कश्मीरी फाइल्स बनाई थी। जिसके लिए जान से मारने की धमकी भी दी गई। ऐसे में उन्हें कड़ी सुरक्षा दी गई। विवेक अग्निहोत्री ने अब एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार को दिखाने की उन्हें क्या कीमत चुकानी पड़ रही है।

सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो

सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो

विवेक अग्निहोत्री ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा कि, 'कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार को दिखाने की कीमत चुकानी पड़ती है। एक हिंदू बहुसंख्यक देश में। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, हां।' इसके साथ ही उन्होंने खुद को देश में कैद होने का हैशटैग दिया। जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

यूजर्स दे रहे तरह-तरह के रिएक्शन

यूजर्स दे रहे तरह-तरह के रिएक्शन

विवेक अग्निहोत्री की इस वीडियो में एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "ओह माय टैक्स मनी,"। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "करदाताओं के पैसे की बर्बादी!" तो एक यूजर ने लिखा, "हमारे टैक्स के पैसे से सिक्योरिटी ले रहे हैं, अपनी मूवी टैक्स फ्री करके।" वहीं कुछ यूजर्स ने यह तक दावा किया कि, फिल्म निर्माता को जो सुरक्षा मिली है वह सिर्फ और सिर्फ उसका दिखावा कर रहे हैं।

इस वजह से विवेक अग्निहोत्री को दी गई सुरक्षा

इस वजह से विवेक अग्निहोत्री को दी गई सुरक्षा

साल 2022 मार्च में विवेक की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई थी। फिल्म में दिखाए कुछ सीन को लेकर काफी बवाल मचा। जिसके बाद फिल्म निर्माता को सुरक्षा दी गई थी। यह फिल्म दुनिया भर में ₹340 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही और साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, चिन्मय मंडलेकर और भाषा सुंबली हैं।

विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म

बता दें कि विवेक अग्निहोत्री फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म निर्माता ने दिसंबर की शुरूआत में फिल्म की शूटिंग की शुरुआत की घोषणा की थी। जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म अगले साल 2023 में स्वतंत्रता दिवस के मौके रिलीज होगी। इस फिल्म को हिंदी के अलावा 11 अन्य भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+