'सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए हो रहीं शादियां', राघव-परिणीति की सगाई पर विवेक अग्निहोत्री ने कसा तंज!
दिल्ली में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई 13 मई को हो गई। इस बीच डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कपल की सगाई पर तंज कसा।

Vivek Agnihotri: बॉलीवुड की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आप नेता राघव चड्ढा से 13 मई की रात सगाई हो चुकी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की। जिसे देख फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच इस बीच डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बिना नाम लिए कपल पर तंज कसा।
परिणीति-राघव पर विवेक अग्निहोत्री ने कसा तंज
सोशल मीडिया पर हर तरफ राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई के चर्चे हैं। दिल्ली में दोनों की सगाई हुई जिसमें उनके परिवार वाले और सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के सदस्यों के साथ शामिल हुए। जैसे ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर की उसके कुछ घंटे बाद विवेक अग्निहोत्री ने शादी की तस्वीर को लेकर कपल पर निशाना साधा।
तस्वीरों के लिए लोग करते हैं शादी
विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा, लोग सिर्फ शादी की तस्वीरें, वीडियो और दिखावे के लिए और 'डेस्टिनेशन वेडिंग' का टैग पाने के लिए शादी कर रहे हैं। एक वेडिंग प्लानर ने मुझे बताया। यह सच है कि मैं एक डेस्टिनेशन वेडिंग में था और किसी ने कहा कि वेडिंग फोटोग्राफर को देर हो रही है और दुल्हन बेहोश हो गई।' खैर नेटिजेन्स को उनका यह ट्वीट राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के लिए ताना लग रहा है और वह उन्हें बुरी तरह ट्रोल करने लगे।
“People are getting married just to get wedding photos, videos and to get ‘destination wedding’ tag for show off”.
- a wedding planner told me.It’s true I was in a destination wedding and someone said that the wedding photographer is going to be late and the bride fainted.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) May 13, 2023
वायरल हो रहा ट्वीट
खैर कुछ यूजर्स ने उनको बुरी तरह ट्रोल किया तो वहीं कुछ यूजर्स ने उनके इस ट्वीट पर सहमति जताई। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'पूरी तरह से सहमत, यह विराट अनुष्का की शादी के ठीक बाद शुरू हुआ था।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये सच है कि आजकल की शादियां सिर्फ फोटोग्राफी तक ही सीमित रह गई'। फिलहाल विवेक अग्निहोत्री का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
परिणीति-राघव की शादी
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। दोनों की लव स्टोरी पंजाब से शुरू हुई। इस साल की शुरूआत में कपल को साथ में स्पॉट किया गया जिसके बाद लव अफेयर की हर तरफ चर्चाएं तेज हो गई। इसके बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। रिपोर्ट्स की माने तो यह कपल इस साल अक्टूबर में शादी करेगा।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications