‘जब 60 साल के हीरो 30 साल की लड़कियों...’ क्या आमिर खान की उम्र पर विवेक अग्निहोत्री ने कसा तंज?
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने के बाद अब फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर अभिनेता का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा है।
मुंबई, 13 अगस्त: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा इन दिनों काफी चर्चा में है। 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को लेकर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिससे मेकर्स की उम्मीद के मुताबिक उतना अच्छी कमाई नहीं हो पा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म निर्माता विवेद अग्निहोत्री का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
विवेक अग्निहोत्री ने आमिर पर कसा तंज
बता दें कि विवेक अग्निहोत्री अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरते हैं। कई बार वह अपने इन्हीं बयानों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। वहीं एक बार फिर उन्होंने विवादों से घिरी फिल्म आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर जमकर बोला है। जिसकी वजह से वह एक बार फिर चर्चा में आ गए।
|
'60 साल का हीरो, 30 साल की लड़कियों के साथ... '
आमिर खान का बिना नाम लिए विवेक अग्निहोत्री ने उन पर ट्वीट के जरिए तंज कसा है। उन्होंने लिखा, 'फिल्म की गुणवत्ता के बारे में भूल ही जाइए जब 60 साल के हीरो 20-30 साल की लड़कियों के साथ रोमांस करने के लिए बेताब है, युवा दिखने के लिए फोटोशॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं, बॉलीवुड में मौलिक रूप से कुछ गड़बड़ है। 'जवान और कूल दिखने' ने बॉलीवुड को तबाह कर दिया है और इसके लिए केवल एक ही व्यक्ति जिम्मेदार है।'
|
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
विवेक अग्निहोत्री का ये ट्वीट कुछ फैंस को रास नहीं और उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल करने लगे। तो वहीं कुछ लोग ने इस ट्वीट से ये अंदाजा लगा लिया कि, वह अभिनेता आमिर खान की बात कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर उनको वो दिन याद दिलाया जब उन्होंने आमिर खान की फिल्म पीके का सपोर्ट किया था। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'विवेक भाई जब पीके रिलीज हुई थी तब आपने उसका समर्थन किया था, लेकिन अब आप दूसरी तरफ खड़े हैं।'
|
फैंस ने की रजनीकांत से तुलना
तो वहीं आमिर खान के कुछ फैंस ने रजनीकांत का आड़े हाथों लिया और कमेंट कर लिखा कि, "सर... बॉलीवुड ही क्यों...साउथ में रजनीकांत 20 साल से ये कर रहे हैं...उन पर निशाना क्यों नहीं?' आपकी पार्टी वाले हैं इसलिए ????' इसके अलावा यूजर्स का यह भी कहना रहा कि कुछ बेतुकी चीजें साउथ सिनेमा में भी हो रही हैं. और विवेक अग्निहोत्री खुद ही इन चीजों को नजरअंदाज करते हैं। तो वहीं कुछ फैंस ने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा का समर्थन भी किया।
लाल सिंह चड्ढा कैसा रहा ओपनिंग डे?
बता दें कि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को फैंस की ओर से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का ओपनिंग डे काफी अच्छा रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में 180 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है।