विवेक अग्निहोत्री ने गाने 'बेशरम रंग' को बताया रेप के लिए उकसाने वाला, लोगों ने इंटरनेट पर कर दी ऐसी हालत
Vivek Agnihotri On Pathaan Song: विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक 12 साल की लड़की शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' को अश्लील बता रही है।

Vivek Agnihotri On Pathaan Song: बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। विवेक अग्निहोत्री आजकल हर मुद्दे पर बोलते नजर आते हैं। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद से विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हालांकि इस बार वह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' के गाने बेशर्म रंग पर अपना बयान देते नजर आए हैं। हालांकि लोगों को इनका बयान बिल्कुल पसंद नहीं आया है और ऐसे में लोग इनकी पुरानी बातें और पुरानी फिल्मों के बारे में कई तरह की जानकारी खोद-खोदकर निकाल रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया वीडियो
आपको बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक वीडियो अटैच्ड है। इस वीडियो में एक तरफ शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशरम रंग' चल रहा है और दूसरी तरफ एक 12 साल की लड़की कुछ बोल रही है। दरअसल वो लड़की शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के गाने बेशर्म रंग को 'रेप के लिए उकसाने' वाला बता रही है।
वीडियो में लड़की ने कहा- रेप को उकसाने वाला गाना
विवेक अग्निहोत्री ने इस वीडियो को ट्वीट किया है और कैप्शन में लिखा है- वॉर्निंग, ये वीडियो बॉलीवुड के खिलाफ है। मत देखिए अगर आप सेक्युलर हैं। आपको बता दें कि 1 मिनट 56 सेकंड वाले वीडियो में एक लड़की आती है और कहती है- नमस्ते अंकल, नमस्ते आंटी। मेरा नाम है लड़की। मैं न कैमरा के पीछे वाले जादूगरों की बहुत बड़ी फैन हूं। डारेक्टर अंकल, प्रोड्यूसर आंटी...।
Hello @vivekagnihotri, Remember?
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) December 28, 2022
Warning: Don’t watch it if you are a hypocrite. pic.twitter.com/3FNsWDUW75
गंदगी में लिपटे हुए इस गाने के शब्द
इसके बाद वह लड़की ताली बजाने लगती है। उस लड़की के चेहरे पर कई सारे चोट के निशान दिखाई देते हैं। वह रोती है और डरी-सहमी सी दिखाई देती है। लड़की वीडियो में कहती है- इतनी अश्लीलता कहां से लाते हैं आप लोग? न मेरे शरीर की कोई रिस्पेक्ट, न मेरे मन का कोई मोल, बस गंदगी में लिपटे हुए निरर्थक शब्द और निर्वस्त्र दृश्य... इसे कहते हैं आप कंटेंट।

आपके घर में तो बेटियां होंगी
लड़की आगे कहती है- आप तो देखने वाले अपराधियों को उकसाकर चले जाते हैं और बलि चढ़ जाती है हम बेटियों की। तीन साल की, आठ साल की, 12 साल की बेटियां। एक मिनट आपके घर में भी तो बेटियां होगी ना? तो आप ऐसा क्यों करते हैं? साफ सुथरा कंटेंट सोशल मीडिया और ओटीटी पर बनाते ही हैं लोग। सब देखते हैं। तो आप ऐसा क्यों करते हैं.. पैसे के लिए ना? कैसे-कैसे शब्द लिखते हैं आप? कैसे-कैसे कॉस्ट्यूम्स, कैसे-कैसे सीन्स, शर्म नहीं आती? दया नहीं आती?
बेटियों के किलर हैं आप लोग
वीडियो में वह लड़की आगे कहती है- आप तो अपनी फिल्म दिखाकर निकल लेते हैं लेकिन आज सुनिए। देश के दुश्मन हैं आप लोग। कंटेंट क्रिएटर नहीं बल्कि बेटियों के किलर हैं आप। देश के विलन हैं आप लोग। हम लड़कियों की रिक्वेस्ट है। प्लीज प्रोवोकेटिव और अश्लील फिल्म बनाना बंद कीजिए। प्लीज अपनी स्क्रिप्ट और डायरेक्शन बदलिए। सोशल मीडिया और ओटीटी हमारा शोषण करने के लिए नहीं है।

लोगों ने की विवेक अग्निहोत्री की आलोचना
आपको बता दें कि ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रेह हैं। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग विवेक अग्निहोत्री की जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोगों ने विवेक अग्निहोत्री के पुराने वीडियो शेयर करने शुरू कर दिए हैं। उनकी पुरानी पोस्ट्स शेयर की जा रही हैं, जिसके बाद से उनकी फजीहत हो रही है। कुछ लोगों ने उनकी फिल्म 'हेट स्टोरी' का टॉपलेस पोस्टर शेयर किया है तो कुछ ने उनका पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा है- आप पूरी तरह से आर्टिस्ट नहीं हैं जब तक आपने अपनी फिल्मों में एरॉटिका को नहीं दिखाया।












Click it and Unblock the Notifications