मंदिर में दर्शन करना एल्विश यादव को पड़ गया भारी, जानें आखिर क्यों दर्ज हुई शिकायत?
Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव एक बार फिर विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। एल्विश को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनके खिलाफ विश्वनाथ मंदिर को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई गई है। एल्विश एक परेशानी से बाहर नहीं निकले कि दूसरे मामले में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।
एल्विश यादव पहले ही सांपों के तस्करी के मामले को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। उन्हें इस मामले को लेकर जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया गया था। मगर अब यूट्यूबर एक और पचड़े में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। क्या है ये पूरा मामला, चलिये आपको बताते हैं।

दरअसल, एल्विश हाल ही में वाराणसी पहुंचे थे। बता दें कि अपने ऊपर चल रहे एक केस को लेकर एल्विश वाराणसी पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किये और इस दौरान उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं। मगर एल्विश को भी क्या मालूम था कि यही तस्वीरें उनके लिए परेशानी का सबब बन जाएंगी।
बताते चलें कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में फोटोज लेने पर रोक है। मंदिर के अंदर तो दूर कोई यहां आस-पास भी तस्वीरें नहीं ले सकता। मगर एल्विश ने मोबाइल से यहां पर तस्वीरें क्लिप करवाई हैं। ऐसे में ये नियमों का उल्लंघन है। एक वकील ने एल्विश के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वकील ने वाराणसी के संयुक्त पुलिस आयुक्त को लेटर लिखकर शिकायत दी और साथ ही इस मामले में सही जांच के लिए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बताते चलें कि फोटो में एल्विश यादव अपने दोस्तों और पुजारी के साथ नजर आए हैं। तस्वीर को लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। अब देखना ये होगा कि इस मामले में क्या होता है। फिलहाल एल्विश इस मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। यूट्यूबर के फैंस इस मामले को लेकर काफी परेशान हैं।












Click it and Unblock the Notifications