कुवैत से बेटे को वापस लाने के लिए PM Modi के सामने गिड़गिड़ाई ये फेमस एक्ट्रेस, CM Fadnavis के आगे जोड़े हाथ
Vishakha Subhedar Video: मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के कारण पैदा हुए संकट का असर अब आम लोगों के साथ-साथ फिल्म और टीवी जगत के परिवारों पर भी पड़ने लगा है। इसी बीच मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस विशाखा सुभेदार का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस विशाखा सुभेदार का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो में वक्त्र विशाखा सुभेदार अपने बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मदद की गुहार लगाती नजर आ रही हैं।

कुवैत में फंसा है एक्ट्रेस विशाखा का बेटा
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फेमस मराठी एक्ट्रेस विशाखा सुभेदार का बेटा अभिनय सुभेदार पिछले 4 दिनों से कुवैत में फंसा हुआ है। वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद लंदन लौट रहा था और यात्रा के दौरान उसका कुवैत में ले-ओवर था लेकिन इसी बीच ईरान-इजराइल संघर्ष और क्षेत्रीय हमलों के कारण हालात अचानक बिगड़ गए और कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया।
-एक्ट्रेस विशाखा ने बताया कि उड़ान सेवाएं ठप होने की वजह से उनके बेटे का विमान कुवैत में ही रोक दिया गया था, जिसके बाद से वह वहीं फंसा हुआ है और आगे की यात्रा संभव नहीं हो पा रही है।
रोते हुए वीडियो में मां ने पीएम और सीएम से लगाई गुहार
-एक्ट्रेस विशाखा सुभेदार ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बेहद परेशान और दुखीं नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कह रही हैं कि जिस जगह उनका बेटा मौजूद है, वहां से लगातार हमलों की खबरें आ रही हैं और परिवार बेहद चिंता में है।
-एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से रोते हुए और हाथ जोड़ते हुए अपील की है और कहा है कि उनके बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाने में मदद की जाए। एक्ट्रेस ने बताया कि परिवार ने बेटे को खुशी-खुशी एयरपोर्ट से विदा किया था लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अचानक युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी।
आम लोगों पर हो रहा युद्ध का भयावह असर
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं जिससे हजारों यात्री अलग-अलग देशों में फंस गए हैं। एयरस्पेस बंद होने और सुरक्षा चिंताओं की वजह से यात्रियों के सामने घर लौटना बड़ी चुनौती बन गया है। इस स्थिति ने विदेशों में मौजूद भारतीय परिवारों की चिंता बढ़ा दी है और कई लोग सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर मिल रहा समर्थन
विशाखा सुभेदार का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके प्रति सहानुभूति जताई है। कई यूजर्स सरकार से जल्द कार्रवाई करने और विदेशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications