Video: करण देओल की शादी में झूमकर नाचे छोटे भाई राजवीर और पापा सनी देओल, वीडियो हो रहा है वायरल
Sunny Deol-Rajveer Deol Dance: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आपको बता दें कि गत 18 जून को ही करण देओल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से शादी की है। 18 जून के दिन में जहां शादी संपन्न हुई, वहीं उसी रात को एक ग्रैंड रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया था। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने शिरकत की थी। वहीं रिसेप्शन की पार्टी से करण देओल के पापा सनी देओल और छोटे भाई राजवीर देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि बहू के रूप में दृशा आचार्य को घर लाने के बाद ससुर बने सनी देओल काफी खुश नजर आ रहे थे। पिछले कई दिनों से वह बड़े बेटे करण देओल की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। इस बीच रिसेप्शन की पार्टी से सनी देओल और उनके छओटे बेटे राजवीर देओल का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

सनी देओल और राजवीर का डांस
करण देओल का रोका, मेहंदी और संगीत से लेकर शादी व रिसेप्शन तक की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दादा धर्मेंद्र से लेकर पापा सनी देओल तक ने करण देओल की शादी की हर रस्मों में जमकर डांस किया। वहीं सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल ने भी बड़े भाई करण की शादी में खूब डांस किया। रिसेप्शन पार्टी पर डांस करते हुए सनी देओल और राजवीर देओल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
डांस वीडिया हो रहा है वायरल
करण देओल और दृशा आचार्य की वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम ने लाइव परफॉर्म किया था। उन्होंने इस पार्टी में कई हिट गाने गाए थे। जब सिंगर ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और सनी देओल के पापा धर्मेंद्र का एक सुपरहिट गाना गाया, तो सनी देओल और छोटे बेटे राजवीर अपने कदम नहीं रोक पाए। उन्होंने स्टेज पर महफिल जमा दी थी।
राजवीर को सनी देओल ने लगाया गले
वीडियो में देखा जा सकता है कि डांस करते वक्त सनी देओल अपने छोटे बेटे राजवीर से कुछ कह भी रहे थे और फिर उनका बेटा डांस करते हुए शरमाने लगा। इसके बाद सीन देओल ने राजवीर को गले से लगा लिया। आपको बता दें कि करण देओल के वेडिंग रिसेप्शन में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी पहुंची थीं। वहीं सलमान खान भी अपने स्वैग में रिसेप्शन पार्टी में नजर आए थे।
हेमा मालिनी शादी से रहीं गायब
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पर्सनल कारणों के चलते हेमा मालिनी करण देओल की शादी में नहीं पहुंची थीं और न ही उनकी दोनों बेटियां इस शादी समारोह में नजर आई थीं। खबर है कि सनी देओल ने ईशा और अहाना देओल को शादी के लिए इंविटेशन भेजा था लेकिन फिर भी दोनों इस सेरेमनी से गायब रहे। वहीं धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी कर की शादी में नजर नहीं आईं।












Click it and Unblock the Notifications