Viral Video: प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी ने स्टेज पर की ये हरकत, पापा निक जोनस ने किया ऐसा काम
Priyanka Chopra Daughter Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जादू चलावे वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से अपने पति निक जोनस के साथ उनके लाइव कंसर्ट में शामिल हो रही हैं। जोनस ब्रदर्स के इवेंट्स में शामिल होने के चलते ही प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी तक में शामिल नहीं हो पाई थीं। हाल ही में निक जोनस के एक कंसर्ट में प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी के साथ शामिल हुई थीं। प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पापा निक जोनस की तरफ जाने लगी मालती मैरी
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति अमेरिका के फेमस सिंगर और एक्टर निक जोनस के कंसर्ट में बेटी के साश शामिल हुई थीं। इस इवेंट का एक अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मालती मैरी स्टेज पर मौजूद अपने पापा निक जोनस की तरफ जाती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा बेटी को बीच रास्ते में ही पकड़ लेती हैं। इसके बाद निक जोनस भी अपनी बेटी को मिलने के लिए स्टेज के साइड में आते हैं।

मालती मैरी का क्यूट वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी नॉइस कैन्सलेशन हेडफोन लगाकर कंसर्ट में तालियां बजाती नजर आ रही है। मालती मैरी बड़े ही प्यार से अपन पापा निक को गाना गाता देख रही है। मालती का ये क्यूट वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं।
फैंस हुए प्रियंका की बेटी मालती के दीवाने
मालती मैरी का ये वीडियो देखने के बाद से लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- मुझे लगता है कि मालती मैरी को भी माइक चाहिए। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये है हमारी डैडी गर्ल। बहुत ही क्यूट है मालती मैरी। लोग इस पोस्ट पर हार्ट और स्माइल के इमोजी भी सेंड कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं जबकि उनकी बेटी मालती मैरी ने वाइट कलर की ड्रेस पहन रखी है जिसमें वह बहुत क्यूट लग रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications