Viral Video: प्रेमानंद महाराज के सामने फूट-फूटकर रोईं Poonam Pandey, क्या हुई बात? फिर क्लिप ने उड़ाए होश
Viral Video: अपने अतरंगी अंदाज और बेबाक बयानों के लिए फेमस एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन पूनम पांडे (Poonam Pandey) का एक नया रूप सामने आया है। इस बार न कोई विवाद, न कोई सनसनीखेज बयान बल्कि आंसुओं से भीगी भक्ति। हाल ही में पूनम पांडे वृंदावन पहुंची थीं, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) के सत्संग में हिस्सा लिया था।
प्रेमानंद महाराज के सामने रोने लगीं पूनम पांडे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूनम पांडे अन्य श्रद्धालुओं के बीच बैठी नजर आती हैं। जैसे ही प्रेमानंद जी महाराज के वचन गूंजते हैं, पूनम पांडे की आंखें भर आती हैं और वह खुद को संभाल नहीं पातीं। पूनम पांडे संत प्रेमानंद महाराज के सामने फूट फूटकर रोने लगते हैं।

पूनम पांडे ने मंदिर में की पूजा-अर्चना
वृंदावन के एक मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए भी पूनम पांडे का भावुक रूप देखने को मिला है। कृष्ण भक्ति में लीन होकर भी वह रो पड़ी थीं। उनके इस आध्यात्मिक अनुभव ने फैंस को चौंका दिया है क्योंकि अब तक उन्हें अक्सर विवादों और ग्लैमरस इमेज के लिए जाना जाता रहा है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स के तंज और तारीफ
-पूनम पांडे का ये बदला हुआ अंदाज देखकर इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ यूजर्स ने उनकी सराहना की है तो कई ने पुराने विवादों को याद दिलाते हुए तंज कसे हैं।
-एक यूजर ने कहा है- ये वही हैं ना, जो मरकर भी जिंदा हो गई थीं? एक समय के बाद इंसान को ईश्वर की शरण में ही शांति मिलती है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- अगर अब सुधर गई हो तो फिर पीछे मत मुड़ना।
'100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली'
जानकारी के अनुसार 2 साल पहले अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने को लेकर पूनम पांडे को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। हाल ही में उन्होंने ये भी दावा किया था कि कुछ क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते हैं। हालांकि एक क्रिकेटर को उन्होंने ब्लॉक कर दिया था।
प्रेमानंद जी महाराज के प्रति जताई आस्था
-लोकमत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सत्संग के दौरान पूनम पांडे का एक सवाल भी चुना गया था लेकिन प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने के कारण उसका उत्तर नहीं मिल सका।
-पूनम पांडे ने बताया कि वह अपनी मां के साथ नियमित रूप से प्रेमानंद जी महाराज का सत्संग देखती रही हैं। उनके अनुसार महाराज के वचनों ने उनके घर में शांति और स्पष्टता लाई है।
-पूनम पांडे ने कहा- जब महाराज जी बोलते हैं तो लगता है जैसे ईश्वर किसी विशेष स्वर के माध्यम से संदेश दे रहे हों। उनके शब्द सिर्फ सुने नहीं जाते बल्कि महसूस होते हैं। पूनम पांडे ने ये भी बताया कि वह अप्रैल 2026 में अपनी मां के साथ दोबारा वृंदावन आकर दर्शन करेंगी।
प्रेमानंद महाराज से मिले पहुंचते हैं ये सेलेब्स
-आपको बता दें कि पूनम पांडे से पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग में पहुंच चुके हैं। ये कपल कई बार उनके दर्शन कर चुका है।
-इसके अलावा जिन हस्तियों ने महाराज से मुलाकात की है उनमें आशुतोष राणा,सिंग बी प्राक, शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा,द ग्रेट खली, बादशाह और हेमा मालिनी शामिल हैं।
विवादों से भरा रहा है पूनम पांडे का सफर
-पूनम पांडे मॉडलिंग की दुनिया से आई हैं और फिल्म 'नशा' से पॉपुलर हुई थीं। वह रिएलिटी शो 'लॉक अप' और 'खतरों के खिलाड़ी 4' में भी नजर आ चुकी हैं।
-साल 2011 में पूनम पांडे ने ऐलान किया था कि अगर भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतता है तो वह कपड़े उतार देंगी। भारत की जीत के बाद इस बयान पर भारी विवाद हुआ था और उन्होंने अपना ऐलान वापस ले लिया। हाल ही में वह ऑल्ट बालाजी के शो 'Honeymoon Suite Room No. 911' में भी दिखाई दी थीं।
-आपको बता दें कि विवादों के बीच घिरी रहने वाली पूनम पांडे का ये आध्यात्मिक रूप लोगों के लिए हैरान करने वाला है। क्या ये उनके जीवन का नया अध्याय है या महज एक क्षणिक बदलाव, ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल वृंदावन की पावन भूमि पर बहते उनके आंसुओं ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस जरूर छेड़ दी है।












Click it and Unblock the Notifications