Viral Video: माघ मेले 2026 में 'छोटी मोनालिसा' ने किया ऐसा डांस, ठुमके देखकर ठंड में लोगों के छूटे पसीने

Viral Video Magh Mela 2026: महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) के दौरान कई चेहरे सोशल मीडिया पर चर्चा में आए थे लेकिन मोनालिसा (Monalisa) ने अपनी नीली आंखों, सादगी और मासूम मुस्कान से जो पहचान बनाई, वह अलग ही थी। मोनालिसा की पॉपुलैरिटी इतनी तेजी से बढ़ी कि उन्हें फिल्मों, म्यूजिक वीडियोज और ब्रांड प्रमोशन तक के ऑफर मिलने लगे थे।

महाकुंभ 2025 की मोनालिसा बनीं सोशल मीडिया स्टार
आज मोनालिसा का लुक पूरी तरह बदल चुका है और उन्हें पहचान पाना आसान नहीं रहा लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर मोनालिसा जैसा चेहरा सुर्खियों में है। दरअसल प्रयागराज में आयोजित माघ मेला 2026 में छोटी मोनालिसा ने लोगों पर अपना जादू चला दिया है।

Viral Video

माघ मेला 2026 में वायरल हुई 'छोटी मोनालिसा'

-माघ मेला 2026 के दौरान लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इसी भीड़ के बीच एक छोटी बच्ची ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

-माला बेचती इस बच्ची की आंखें, चेहरे की बनावट, मासूमियत और पहनावा सब कुछ महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा से मिलता-जुलता है। ऐसे में लोग इस बच्ची को प्यार से छोटी मोनालिसा कहने लगे हैं।

नैचुरल स्माइल और मासूम नजरों ने खींचा लोगों का ध्यान

-जिस तरह महाकुंभ 2025 में मोनालिसा की सादगी लोगों के दिलों तक पहुंची थी, ठीक उसी तरह माघ मेले में ये छोटी बच्ची भी बिना किसी बनावटी अंदाज के अपनी नैचुरल स्माइल और मासूम नजरों से, लोगों को आकर्षित कर रही है।

-श्रद्धालु और सोशल मीडिया यूजर्स इस बच्ची को देखकर हैरान हैं और कह रहे हैं कि ये मोनालिसा की हूबहू झलक लगती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर छोटी मोनालिसा का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची पूरे आत्मविश्वास के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही है।

'छोटी मोनालिसा' पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं लोग

-उस बच्ची की एनर्जी और एक्सप्रेशन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। वीडियो पर लगातार लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर तारीफों की बारिश हो रही है।

-'छोटी मोनालिसा' के वीडियो पर यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- एकदम मोनालिसा की कार्बन कॉपी है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिख है- ये भी जल्द ही बड़ी स्टार बनेगी। कई लोग इसे अगली इंटरनेट सेंसेशन बता रहे हैं।

'छोटी मोनालिसा' ने डांसिंग टैलेंट से जीता दिल

से महाकुंभ 2025 की मोनालिसा के बाद अब माघ मेला 2026 की 'छोटी मोनालिसा' सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलर हो रही है। उसकी मासूमियत, सादगी और डांसिंग टैलेंट ने लोगों का दिल जीत लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये छोटी बच्ची भी मोनालिसा की तरह इंटरनेट से निकलकर बड़ी पहचान बना पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+