विलासराव देशमुख की बहू जेनेलिया डिसूजा ने खोला बॉलीवुड का काला-चिट्ठा, बयां किया ऐसा दर्द

Genelia D Souza: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके दिवंगत विलासराव देशमुख की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है।

जेनेलिया डिसूजा ने खोली बॉलीवुड की पोल
जेनेलिया डिसूजा इस फिल्म में एक्टर आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। हाल ही में जेनेलिया डिसूजा ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड द्वारा उन्हें साइडलाइन करने को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस बात को लेकर एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां किया है।

Genelia D Souza

'शादी के बाद बॉलीवुड ने मुझे साइडलाइन कर दिया था'

-जेनेलिया डिसूजा ने बताया कि उन्होंने आमिर खान की फिल्म के लिए तीन बार ऑडिशन दिया था। तब जाकर उनको सिलेक्ट किया गया है। जेनेलिया ने फिल्मी मंत्र मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया- जब लोगों को पता चला कि मैं 'सितारे जमीन पर' कर रही हूं, तो सभी ने कहा, हे भगवान! कितनी किस्मतवाली हो तुम आमिर खान की फिल्म कर रही हो।

-इसके बाद जेनेलिया डिसूजा ने कहा- मैंने लोगों से कहा बेशक ये आमिर सर की ग्रेटनेस है कि उन्होंने मुझमें कुछ देखा। उन्होंने मेरा ऑडिशन लिया था लेकिन आप भी ऐसा कर सकते हैं। आप मुझे कोई भी रोल दे सकते हैं।

'शादीशुदा होने की वजह से नहीं मिल रहा था काम'

-जेनेलिया डिसूजा ने इंटरव्यू में कहा- शादी के बाद मुझे बॉलीवुड से साइडलाइन कर दिया गया था। मुझे फिल्मों के ऑफर मिलना बंद हो गया था। मुझे अच्छे किरदान नहीं दिए जा रहे थे। जेनेलिया डिसूजा ने बॉलीवुड की जमकर आलोचना की।

-जेनेलिया डिसूजा ने कहा- आप नॉर्म्स के अनुसार ही आगे बढ़ते हैं। शायद आपको लगता है कि मैं शादीशुदा हूं, इसलिए मुझे इस किरदार की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि फिल्म मेकिंग बदल गई है और इसलिए हमारी मानसिकता भी बदलनी चाहिए।

'बॉलीवुड में उम्र को लेकर भी हैं कई नियम'

-जेनेलिया डिसूजा ने आगे कहा- ये बहुत जरूरी है कि अगर आप एक निश्चित उम्र का किरदार चाहते हैं, तो आपको उसी उम्र के किसी व्यक्ति को कास्ट करना चाहिए। जब ​​हम किसी ऐसे अभिनेता को कास्ट करते हैं जो मेरे द्वारा निभाए गए किरदार से बहुत छोटा है, तो वह उस किरदार की छोटी-छोटी बातों को नहीं समझ पाते। सही किरदार चुनना जरूरी है और मुझे उम्मीद है कि अवसर सभी को मिलेंगे।

23 साल बड़े आमिर खान के साथ रोमांस करेंगी जेनेलिया

जानकारी के अनुसार जेनेलिया डिसूजा अब जल्द ही अपने से 23 साल बड़े एक्टर आमिर खान के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करती नजर आएंगी। आमिर खान साल 2018 में रिलीज हुई स्पैनिश फिल्म 'कैंपियोन्स' के हिंदी एडेप्टेशन 'सितारे जमीन पर' जेनेलिया डिसूजा के साथ काम करते दिखाए देंगे।

20 जून 2025 को रिलीज हो रही है ये फिल्म

-इस फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा दोनों ही 40 के दशक की शुरुआत के किरदार निभा रहे हैं। हालांकि फिल्म के लीड हीरो आमिर खान की उम्र इस समय 60 साल है और जेनेलिया डिसूजा 37 साल की हैं।

-वहीं आमिर खान ने उम्र के अंतर को दरकिनार कर दिया है और कहा है कि आज मॉर्डन टेक्नोलॉजी और और दर्शकों के खुलेपन ने एज गैप के टैबू को खत्म कर दिया है। ये फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+