मुस्लिम हैं विक्रांत मेसी के भाई! खुद एक्टर ने बताया परिवार से जुड़ा चौंकाने वाला सच, बोले- पापा ने...
Vikrant Massey disclosure about family: फिल्म '12वीं' फेल के बाद हर तरफ सिर्फ विक्रांत मेसी का ही डंका बज रहा है। जहां देखो वहां एक्टर की दमदार एक्टिंग के ही चर्चे हैं। फिल्म रिलीज होने और ब्लॉकबस्टर होने के बाद विक्रांत के पास ऑफर्स की भी लाइन लग गई है। इस बीच हाल ही में विक्रांत ने अपने परिवार को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसके बारे में फैंस को पहले शायद ही पता रहा होगा।
विक्रांत मेसी एक शानदारएक्टर हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। विक्रांत की दमदार एक्टिंग हाल ही में 12th फेल फिल्म में देखने को मिली। अब एक्टर ने अपनी निजीजिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

'अनफिल्टर्ड विद समदीश' संग बात करते हुए विक्रांत ने बताया कि उनके परिवार में अलग-अलग धर्मों के लोग रहते हैं। एक्टर ने बताया कि उनकी मां एक सिख, पिता ईसाई और भाई मुस्लिम है। अब आपके मन में सवाल उठ रहे होंगे कि भाई मुसलमान कैसे हो सकता है। तो आपको बता दें कि बेहद कम उम्र में ही विक्रांत के भाई ने अपना धर्म बदल लिया था। इस बात की जानकारी खुद विक्रांत ने ही दी है।
उन्होंने अपने बड़े भाई का जिक्र करते हुए विक्रांत ने कहा कि मेरे भाई का नाम मोईन है, मुझे विक्रांत कहा जाता है। आप सोचेंगे कि मोईन नाम क्यों? उसने इस्लाम अपना लिया, मेरे परिवार ने उसे अपना धर्म बदलने दिया। उन्होंने कहा, 'बेटा, अगर तुम्हें इसमें संतुष्टि मिलती है तो आगे बढ़ो।'
विक्रांत बोले कि उन्होंने 17 साल की उम्र में धर्म परिवर्तन किया, ये एक बड़ा कदम है। 'मेरी मां सिखनी हैं, मेरे पिता चर्च जाने वाले ईसाई हैं, वह हफ्ते में दो बार चर्च जाते हैं। छोटी उम्र से ही मैंने धर्म और अध्यात्म से जुड़े बहुत सारे तर्क देखे हैं।'
विक्रांत ने आगे कहा कि भाई ने धर्म बदला तो परिवार और रिश्तेदार सवाल खड़े करने लगे। तो पापा ने कहा कि तुम्हें इससे कोई मतलब नहीं होना चाहिए। वो मेरा बेटा है। उसे सिर्फ मुझे जवाब देना है। उसे जो सही लगेगा वो वही करेगा। इसके बाद मुझे ये अहसास हुआ कि धर्म क्या है। ये सिर्फ इंसान द्वारा ही बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications