'12वीं फेल' की किताब पढ़ने के बाद फूट फूटकर रोने लगे थे विक्रांत मैसी, आखिर 8 घंटे में क्या हुआ था उनके साथ?
12th Fail Vikrant Massey: इन दिनों फिल्म '12वीं फेल' की कहानी से लेकर इस मूवी के स्टार कास्ट तक लोगों के बीच फेमस हो गए हैं। इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने लीड हीरो का रोल निभाया है और ये उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर मेधा शंकर नजर आई हैं जिन्होंने श्रद्धा जोशी का किरदान निभाया। मेधा की एक्टिंग के भी हर तरफ चर्चे हो रहे हैं।
विक्रांत मैसी ने बताया '12वीं फेल' का किस्सा
'12वीं फेल' के लीड हीरो विक्रांत मैसी फिल्म की सक्सेस के बाद से कई इंटरव्यूज दे रहे हैं और लोगों को मूवी के बारे में कई तरह की बातें भी बता रहे हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में विक्रांत ने बताया है कि जब उनके पास बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा इस फिल्म को लेकर आए थे तो क्या हुआ था।

8 घंटे में पढ़ ली थी '12वीं फेल' की किताब
इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने बताया कि विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें '12वीं फेल' की किताब दी थी और कहा था कि इसे पूरा पढ़ों और बताओ कि फिल्म कर पाओगे या नहीं। विक्रांत ने बताया कि वह विधु विनोद चोपड़ा को देखकर इतना खुश हो गए थे कि उन्होंने वो किताब सिर्फ 8 घंटे में ही पूरी पढ़ ली थी।
किताब पढ़ने के बाद रोने लगे थे विक्रांत
इसके बाद विक्रांत मैसी ने कहा कि 8 घंटे बाद जब उन्होंने वो किताब पढ़कर खत्म की थी तो वह फूट फूटकर रोने लग गए थे। उनके आंसू रुक ही नहीं रहे थे। आपको बता दें कि विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म को समीक्षकों के साथ साथ आम लोगों ने भी खूब पसंद किया है।
'12वीं फेल' ने कमाए 70 करोड़ रुपए
सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने में लगी हुई है। 20 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 70 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म के बाद एक्टर विक्रांत मैसी को जो फेम मिला है उससे वह काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
एकता कपूर के साथ काम करेंगे विक्रांत मैसी
विक्रांत मैसी ने टीवी सीरियल्स से अपने करियर की शुरुआत की थी और बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुके हैं। विक्रांत मैसी ने 'लुटेरा' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह 'मिर्जापुर' और 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसी दमदार वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। अब जल्द ही विक्रांत मैसी एक्ता कपूर के साथ काम करते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications