Vikram Gokhale की हालत नाजुक, दुआओं का दौर जारी

Vikram Gokhale बॉलीवुड में किसी परिचय के मोहताज नहीं। वो इस वक्त पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उनकी बेटी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

9 साल पहले बेस्ट एक्टर बने !

9 साल पहले बेस्ट एक्टर बने !

आपको बता दें कि करीब 9 साल पहले विक्रम गोखले को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। 2013 में 60वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में गोखले दिवंगत स्टार इरफान के साथ संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर चुने गए थे।

हमेशा सक्रिय रहे विक्रम गोखले

हमेशा सक्रिय रहे विक्रम गोखले

विक्रम गोखले रचनात्मक तरीकों से संवाद और प्रसारण के पक्ष में रहे हैं। इसकी मिसाल उस समय दिखी जब मार्च, 2015 में तत्कालीन सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ और दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ के साथ गोखले ने विविध भारती सेवाओं की शुरुआत FM मोड में की थी।

किन फ्ल्मोि में काम किया

किन फ्ल्मोि में काम किया

उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता के रूप में एक प्रभावशाली प्रदर्शन दिया। विक्रम गोखले ने 'हे ​​राम', 'तुम बिन', 'भूल भुलैया', 'हिचकी' और 'मिशन मंगल' जैसी बॉलीवुड हिट फिल्मों में भी शानदार अभिनय कर चुके हैं। बॉलीवुड फिल्म 'निकम्मा' (2022) मे आखिरी बार सक्रिय दिखे विक्रम गोखले, के साथ इस मूवी में अभिमन्यु दासानी, शर्ली सेतिया और शिल्पा शेट्टी ने भी अभिनय किया था।

गोखले का परिवार

गोखले का परिवार

विक्रम गोखले पुणे में एक अभिनय अकादमी चलाते हैं, जहां वे पिछले कई सालों से अपनी पत्नी के साथ रहते हैं उनके परिवार में पत्नी वृषाली गोखले और दो बेटियां हैं। विक्रम गोखले अभिनेताओं के परिवार से हैं। उनकी दादी एक अभिनेत्री थीं, जबकि उनके पिता चंद्रकांत गोखले एक मराठी फिल्म और मंच कलाकार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+