Vikram Bhatt Mother Death: विक्रम भट्ट पर टूटा दुखों का पहाड़, फिल्ममेकर की मां का निधन, कैसे हुई मौत?

Vikram Bhatt Mother Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट का निधन हो गया।

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की मां का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट का आज यानी 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को निधन हो गया है। मां के अचानक दुनिया से चले जाने से विक्रम भट्ट गहरे सदमे में हैं।

Vikram Bhatt

सोशल मीडिया पर दी जा रही है श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग विक्रम भट्ट की मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

कैसे हुआ वर्षा भट्ट का निधन?

जानकारी के अनुसार, वर्षा भट्ट भट्ट लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं। 6 सितंबर 2025 को उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण हुआ है। वर्षा भट्ट ने 85 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

वर्सोवा श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

-आज यानी 6 सितंबर 2025 की दोपहर लगभग 2 बजे मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट पर वर्षा भट्ट का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ है। विक्रम भट्ट इस दुखद मौके पर गहरे शोक में थे। उनकी टीम ने भी इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

-करीबी सूत्रों के अनुसार सालों से परिवार की मजबूत आधार रहीं वर्षा भट्ट हमेशा अपने परिवार के साथ खड़ी थीं और उन्हें एकजुट रखने का काम भी किया था।

विक्रम भट्ट का दमदार फिल्मी सफर

-विक्रम भट्ट का फिल्म इंडस्ट्री में लंबा सफर रहा है। उन्होंने 14 साल की उम्र में हिंदी सिनेमा में कदम रखा था और अपने करियर की शुरुआत एक्शन-थ्रिलर फिल्मों से की थी। समय के साथ उन्होंने अपनी प्रतिभा से इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया।

-विक्रम भट्ट कई हिट फिल्मों के डायरेक्टर रहे हैं, जिनमें 'बंबई का बाबू', 'गुलाम', 'गुनहगार' और 'मदहोश' जैसी यादगार मूवीज शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने हॉरर जॉनर में भी कई सफल फिल्में बनाई हैं। उनकी फिल्मों को दर्शकों से हमेशा भरपूर प्यार और समर्थन मिला है।

-वर्तमान समय में विक्रम भट्ट हिंदी सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टरों में गिने जाते हैं। इस कठिन समय में फैंस और इंडस्ट्री के लोग उनके साथ खड़े हैं। उन्हें हिम्मत दी जा रही है और वर्षा भट्ट की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+