रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड विजय वर्मा संग डिनर डेट पर निकलीं तमन्ना भाटिया, डेटिंग की अटकलें हुई तेज

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया पिछले कुछ समय से डेट को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी क्रम में बीती रात कपल को डिनर डेट करते हुए स्पॉट किया गया।

Vijay Varma

Tamannah Bhatia Vijay Varma Dinner Date: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया इन दिनों डेटिंग की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। जब से दोनों को न्यू ईयर पार्टी में साथ में स्पॉट किया गया है तभी से उनकी डेटिंग की खबरें आने लगी। अब बीती रात विजय और तमन्ना को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा डिनट डेट पर हुए स्पॉट
जहां विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। वहीं दूसरी तरफ दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। एक बार फिर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया जिससे कपल डेटिंग की अफवाह को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें तमन्ना और विजय को एकसाथ डिनर एंजॉय करते हुए देखा गया।

डेटिंग की खबरों को मिली हवा
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को देर रात एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। डिनर डेट एंजॉय करने के बाद दोनों जैसी ही रेस्टोरेंट से बाहर आकर अपनी कार में बैठे तो तुरंत पैपराजी की नजर कपल की तरफ चली जाती है। वीडियो में कपल एकसाथ काफी खुश नजर आ रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो
अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों की डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई। वीडियो पर लगातार फैंस कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'दोनों साथ में बेहद प्यार लग रहे हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'वे सच में एक कपल की तरह लग रहे हैं।' एक ने लिखा, दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।' हालांकि अब तक तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने अपनी डेटिंग खबरों पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

क्या रिलेशनशिप में हैं विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया?
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तमन्ना भाटिया से जब विजय वर्मा के संग रिलेशनशिप पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि उन्होंने विजय के साथ एक फिल्म की है और इस तरह की अफवाहें चलती रहती हैं। बता दें कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+