साउथ फिल्मों के 'विलेन' विजय सेतुपति की कुल संपत्ति जान उड़ेंगे आपके होश, अब शाहरुख खान के साथ आएंगे नजर

Vijay Sethupathi Net Worth: तमिल फिल्मों के दमदार एक्टर विजय सेतुपति इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। विजय सेतुपति ने साउथ की फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाकर लोगों की खूब तारीफें बटोरी हैं। कमल हासन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'विक्रम' में भी विजय सेतुपति ने ही विलेन का रोल निभाया था और उनके एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। अब विजय सेतुपति जल्द ही बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं।

पिछले कुछ समय से साउथ के कई एक्टर्स बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर साउथ के शानदार एक्टर्स जैसे प्रभास और विजय देवरकोंडा ने बॉलीवुड में एंट्री कर ली है। वहीं साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं और एक्ट्रेस नयनतारा भी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। वहीं विजय सेतुपति कुछ समय पहले ही शाहिद कपूर के साथ हिंदी वेब सीरीज 'फर्जी' में नजर आए थे। इसके बाद विजय सेतुपति को बॉलीवुड फिल्म 'मुंबईकर' में देखा गया था। आइए जानते हैं अपने दमदार अभिनय और कड़ी मेहनत से विजय सेतुपति ने कैसे करोड़ों की संपत्ति बनाई है।

vijay sethupati

विजय सेतुपति की कुल संपत्ति
आपको बता दें कि अब तक 50 से भी ज्यादा साउथ की फिल्मों में नजर आ चुके विजय सेतुपति फेमस डायेरक्टर एटली की अपकमिंग फिल्म जवान में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ विलेन के रोल में नजर आएंगे। फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक विजय सेतुपति की कुल संपत्ति करीब 140 करोड़ रुपये के आसपास है। वह फिल्मों और वेब सीरीज से जमकर कमाई करते हैं।

एक फिल्म के लिए लेते हैं 3 करोड़ रुपए की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय सेतुपति को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। विजय सेतुपति एक फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। वहीं वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 80 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा विजय सेतुपति एक प्रोडक्शन हाउस के मालिक भी हैं जिससे उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है। उन्होंने कई प्रॉपर्टीज में भी इंवेस्ट कर रखा है।

विजय सेतुपति का कार कलेक्शन
विजय सेतुपति को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में टोयोटा फॉर्च्यूनर , मिनी कूपर , बीएमडब्ल्यू7 , हुंडई ग्रैंड आई10 और टोयोटा इनोवा जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है। विजय सेतुपति चेन्नई में एक आलीशान घर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके इस घर की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए के आसपास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+