Vijay Divorce: थलापति विजय पत्नी संगीता को दो साल से दे रहे थे धोखा, अब 26 साल बाद टूट रही शादी
Vijay Divorce: एक्टर और पॉलिटिशियन थलापति विजय ने जब से राजनीति में कदम रखने का ऐलान किया है, उसके बाद से उनकी जिंदगी मे उथल-पुथल मचा हुआ है। अब हाल ही में खबर आई है कि उनकी शादी 27 साल बाद टूटने जा रही है।दरअसल, विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू परिवार न्यायालय में 12 पन्नों की तलाक याचिका दाखिल की है। यह याचिका 27 फरवरी 2026 को दायर की गई, जिस पर 20 मार्च को सुनवाई तय है। अदालत ने दोनों पक्षों की व्यक्तिगत उपस्थिति अपेक्षित बताई है। इस कदम के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है।

याचिका में संगीता ने दावा किया है कि उनका वैवाहिक जीवन शुरुआती वर्षों में सुखद था। हालांकि अप्रैल 2021 में उन्हें विजय के एक अभिनेत्री के साथ कथित संबंध की जानकारी मिली, जिससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा। सितंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच उन्होंने वकील के जरिए विजय से संपर्क कर उस संबंध को समाप्त करने का आग्रह किया।
वादों के बावजूद जारी रखा रिश्ता
संगीता के अनुसार विजय ने संबंध खत्म करने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में वह रिश्ता जारी रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस विषय पर सवाल उठाए, तो उन पर आर्थिक सीमाएं लगाई गईं। साथ ही, उन्हें मानसिक तनाव और अपमान का सामना करना पड़ा।
सार्वजनिक तस्वीरों पर आपत्ति नहीं
याचिका में यह भी कहा गया है कि विजय अभिनेत्री के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों और विदेश यात्राओं में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों पर विजय ने कोई आपत्ति नहीं जताई, जिससे संगीता और बच्चों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।
बच्चों की भलाई है प्रियोरिटी
संगीता ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने लंबे समय तक कानूनी कदम नहीं उठाया। तलाक का नोटिस भेजने और दो बार बातचीत की कोशिश के बावजूद समाधान नहीं निकल सका। 9 नवंबर को सौहार्दपूर्ण अलगाव का प्रयास भी असफल रहा।
निजी सुनवाई की मांग
संगीता ने अदालत से मामले की इन-कैमरा सुनवाई का अनुरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि आवश्यकता पड़ने पर वह कथित संबंध से जुड़े दस्तावेजी साक्ष्य सार्वजनिक कर सकती हैं। विजय और संगीता का विवाह 1999 में हुआ था और उनके दो बच्चे हैं। दोनों 2023 से अलग रह रहे हैं।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications