HBD Vijay Raaz: बिना गॉडफादर के सुपरस्टार ने हासिल किया मुकाम, जानिए उनके सफर की कहानी
बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार विजय राज का आज यानी 5 जून को 59वां जन्मदिन है। उन्होंने फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से हमेशा किरदार में जान फूंकी है।
मुंबई, 5 जून: हिंदी सिनेमा में भले ही विजय राज को आज भी कईं लोग उनके नाम से नहीं जानते लेकिन, शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने उनकी शानदार कॉमेडी ना देखी हो। विजय राज सिनेमा जगत का ऐसा नाम है जिन्होंने अपनी फिल्मों में छोटे किरदारों से हमेशा अपनी अलग छाप छोड़ी है। आज यानी 5 जून को वह अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं।

विजय राज का 59वां जन्मदिन
बॉलीवुड के कईं ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपने छोटे किरदार से ही फैंस के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। इनमें एक एक्टर विजय राज का नाम भी शामिल है। जिन्होंने अपने बॉलीवुड करियर में कईं बड़ी फिल्में की जिसमें उनका किरदार भले ही छो़टा रहा इसके बावजूद एक्टर ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैंस को खुश किया है। उनके ज्यादातर किरदार कॉमेडी से भरपूर होते हैं जिसको देख हंसी आ जाए। बता दें कि, आज अभिनेता का 59वां जन्मदिन है। इस मौके पर आज बताते हैं उनके वो किरदार जिससे वह काफी मशहूर हुए हैं।

फिल्म 'रन'
ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म में भले ही अभिषेक बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी लेकिन फिल्म में विजय राज के 'कौवा बिरयानी' वाले सीन को आज भी फैंस याद करते हैं। ये सीन आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है।

फिल्म धमाल
इस फिल्म में विजय राज का किरदार 5 मिनट से भी कम का था। लेकिन, इसके बावजूद एक्टर ने फिल्म में अपनी एक्टिंग से सबको खूब हंसाया और फैंस का ध्यान खींचा। फैंस उनकी इस फिल्म में शानदार कॉमेडी को आज भी याद करते हैं।

वेलकम
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ इस फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आए। फिल्म में विजय राज ने एक नकली निर्देशक का रोल अदा किया था। फिल्म में एक्टर की शानदार कॉमेडी ने फैंस को हंसने में मजबूर कर दिया था।

गंगूबाई काठियावाड़ी
हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट की रिलीज हुई फिल्म ने बॉकिस ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया। फिल्म की कहानी सेक्स वर्कर गंगुबाई की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में गंगुबाई का किरदार आलिया भट्ट ने निभाया था। वहीं इस फिल्म में विजय राज 'राजिया बाई' का किरदार निभाया था। एक्टर भले ही नेगेटिव रोल में नजर आए लेकिन, फैंस ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की थी।

विजय राज के शानदार किरदार
बता दें कि, इसके अलावा और भी कईं फिल्में हैं जिनमें विजय राज ने अपनी शानदार कॉमेडी से फिल्म में जान डालने का काम किया था। फिल्म भले ही फ्लॉप रही हो लेकिन फैंस फिल्म में उनके किरदार को हमेशा याद करते हैं। यही वजह है कि, विजय राज को अक्सर उनकी शानदार कॉमेडी के लिए याद किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications