हीरो बनने से पहले टिकट बेचते थे विजय देवरकोंडा, याद कर हुए भावुक, आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक
Vijay Devarakonda Net Worth And Car Collection: विजय देवरकोंडा 36 साल के हो गए हैं। आज 9 मई को वो अपना जन्मदिन मना रहे हैं। विजय ने अपने करियर की शुरुआत येवड़े सुब्रमण्यम (Yevade Subramanyam) से की थी। इसमें वो लीड नहीं बल्कि सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2011 से की थी। लेकिन उन्हें पहचान अर्जुन रेड्डी से मिली। ये वही फिल्म है, जिसे बाद में कबीर सिंह नाम से बॉलीवुड में बनाया गया।
विजय का जीवन इतना आसान नहीं है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्मों में आने से पहले वो टिकट बेचा करते थे। जीवन काफी कठिन था।

विजय ने कुछ दिनों पहले GQ से बातचीत की थी। यहां उन्होंने फिल्मी परिवारों से आने वाले उनके दोस्तों अखिल अक्किनेनी, नागा चैतन्य, अल्लू सिरीश और वरुण तेज से अपनी तुलना करते हुए कहा, इंडस्ट्री में एंट्री मिलना बहुत कठिन था। सैकड़ों ऑडिशन और फिर रिजेक्शन। मेरा एक दोस्त था नवीन पोलीशेट्टी, जिसे मैं फोन करता था और हम बातें करते थे कि ऑडिशन कहां हो रहे हैं। किसी ने वापस बुलाया है या नहीं। कॉलेज के बाद दो से तीन साल तक, कुछ फिल्मों में छोटे रोल के अलावा कुछ भी नहीं मिला।
एक्टिंग में अपनी दिलचस्पी को याद करते हुए विजय ने कहा, जब मैं थिएटर करता था, तब मुझे इंट्रेस्ट आना शुरू हुआ। टिकट बेचने से लेकर कॉस्ट्यूम को मैनेज कर। साथ ही बैकस्टेज भी आपको संभालना होता था, आपको सबकुछ करना होता है। तब आपको एक्टिंग का मौका मिलता है।
बात करें विजय के नेटवर्थ की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक ये 66 करोड़ रुपये है। वो एक फिल्म के लिए 12-15 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। खबरें हैं कि उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म लाइगर के लिए 35 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इसके अलावा विजय हैदराबाद स्थित एक लग्जरी बंगले के मालिक हैं। इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है। कार की बात करें तो उनके पास 68 लाख रुपये की कीमत की मर्सिडीज बेंज जीएलसी, लगभग डेढ़ करोड़ की वोल्वो एक्ससी 90 एसयूवी, लैंड रोवर रेंज रोवर, फोर्ड मस्टैंग और बीएमडब्ल्यू-5 सीरीज है।












Click it and Unblock the Notifications