प्रोड्यूसर ने विद्या बालन के साथ किया 'गंदा' बर्ताव, आइने तक से छिपाती रही नजरें, अब खुद किया खुलासा
मुंबई, 16 मार्च। विद्या बालन ने आज बॉलीवुड में अपनी बड़ी जगह बना ली है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा था। एक बार तो एक प्रोड्यूसर ने विद्या बालन को इतना गंदा अहसास कराया था कि एक्ट्रेस छह महीने तक आइने के सामने जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। विद्या बालन ने खुद इसका खुलासा किया है।

गुस्से में मरीन ड्राइव से बांद्रा गई पैदल
विद्या बालन ने बताया कि एक समय था जब एक के बाद एक करके उन्हें दर्जन भर फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखाकर उनकी जगह दूसरी हीरोइन को रोल दे दिया गया। विद्या बालन ने कहा एक फिल्म से उन्हें हटाए जाने से वह इतना गुस्सा हुईं कि गर्म मौसम में मरीन ड्राइव से बांद्रा वह पैदल ही चली गई।

13 फिल्मों से किया गया बाहर
एक अखबार के साथ इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेत्री ने बताया कि हाल के दिनों में उन्हें उन प्रोड्यूसरों के फोन आए जिन्होंने कभी फिल्म से निकाल दिया था लेकिन विद्या बालन ने उनकी फिल्मों में काम करने से इनकार कर दिया। विद्या ने कहा कि उन्हें 13 फिल्मों से बाहर कर दिया गया था।

जब प्रोड्यूसर ने कराया था गंदा अहसास
उन्होंने कहा कि एक प्रोड्यूसर ने जब फिल्म से निकाला तो उसका व्यवहार बहुत बुरा था। विद्या ने कहा "उसने मुझे बहुत भद्दा होने का अहसास कराया जो इतना था कि मैं 6 महीने तक आइने के सामने जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

जल्द ही रिलीज होगी विद्या की अगली फिल्म
मशहूर कॉमेडी शो हम पांच से एक्टिंग करियर शुरू करने वाली विद्या बालन ने परिणीता, भूल भुलैया और हल्ला बोल जैसी फिल्मों में काम किया है। अपने काम के बलबूते विद्या बालन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। हाल ही में विद्या बालन ने शकुंतला देवी, शेरनी जैसे फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था जिसकी तारीफ भी हुई थी।
विद्या बालन अपनी अगली इनवेस्टिगेशन थ्रिलर जलसा में शेफाली के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 18 मार्च को रिलीज होगी। इसके साथ ही फिल्म में मानव कौल, रोहिणी हट्टनगड़ी और इकबाल खान महत्वपूर्ण रोल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications