Vidya Balan ने खुलेआम पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ एयरपोर्ट पर की ऐसी हरकत, 18 सेकंड के वीडियो ने मचाई सनसनी
Vidya Balan: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन का अपने प्रोड्यूसर पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कपल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उन्होंने एक-दूसरे के साथ प्यार भरा पल बिताया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर, पैपराजी के लिए पोज देते हुए और फिर एक-दूसरे को लिप किस करते और गले मिलते हुए दिख रहे हैं।
विद्या बालन-सिद्धार्थ रॉय कपूर का Lip Kiss
दरअसल सिद्धार्थ रॉय कपूर अपनी पत्नी विद्या बालन को मुंबई एयरपोर्ट पर सी ऑफ करने के लिए पहुंचे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब विद्या बालन टर्मिनल की ओर जाने लगीं तो कपल ने पहले एक-दूसरे को बाय कहा और फिर एक दूसरे के गले लगकर लिप किस किया।

विद्या बालन का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल
इस कैंडिड मोमेंट ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है, खासकर इसलिए क्योंकि विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। वीडियो सामने आने के तुरंत बाद, फैंस ने कमेंट्स सेक्शन में बाढ़ ला दी है। कई यूजर्स ने कपल को एडोरेबल कहा है। वहीं कुछ लोगों ने विद्या बालन से अपने पति के साथ ज्यादा पब्लिक में आने की भी रिक्वेस्ट की है।
कौन हैं विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर?
-विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की शादी को 14 साल हो गए हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर एक जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं। वह 'रॉय कपूर फिल्म्स' के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू करने से पहले, सिद्धार्थ रॉय कपूर 'द वॉल्ट डिज्नी' कंपनी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके थे।
-एक प्रोड्यूसर के तौर पर, सिद्धार्थ रॉय कपूर कई मशहूर और कमर्शियली सफल फिल्मों से जुड़े रहे हैं, जिनमें 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'दंगल', 'बर्फी', 'काई पो चे', और 'हैदर' शामिल हैं। उनके प्रोडक्शन क्रेडिट में 'पिप्पा', 'तुमसे ना हो पाएगा', 'रॉकेट बॉयज' और 'अरण्यक' जैसे प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।
सिद्धार्थ रॉय कपूर और विद्या बालन की शादी
सिद्धार्थ रॉय कपूर और विद्या बालन ने कुछ साल डेटिंग करने के बाद 14 दिसंबर 2012 को मुंबई में शादी की थी। विद्या बालन पहले भी बता चुकी हैं कि कैसे फिल्ममेकर करण जौहर ने एक पार्टी में दोनों को मिलाने का रोल निभाया था।
फिल्म 'जेलर 2' में नजर आएंगी विद्या बालन
-विद्या बालन जल्द ही फिल्म 'जेलर 2' में नजर आएंगी। विद्या बालन फिल्म 'जेलर 2' में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ कांथा के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिरना और ऋत्विक के अलावा कई और बड़े कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहनलाल, शिवा राजकुमार, जैकी श्रॉफ, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन फिल्म में कैमियो करते दिखाई दे सकते हैं। फिल्म 'जेलर 2' आगामी 15 अक्तूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
