Video:शो में रणवीर सिंह ने अनुष्‍का शर्मा से कर दिया था बड़ा भद्दा मजाक, एक्‍ट्रेस ने दिया था जवाब

मुंबई, 06 जुलाई: बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर कपूर अपने एक्टिंग करियर में बहुत कम समय ढ़ेर सारी उपलब्धि हासिल की। एक्टिंग और अपने अनोखे फैशन स्‍टाइल के लिए मशहूर एक्‍टर रणवीर 37 साल के हो चुके हैं। रणवीर सिंह अपनी एक्‍ट्रेस पत्‍नी दीपिका पादुकोण के साथ आए दिन रोमांटिक अंदाज में नजर आ जाते हैंं। बॉलीवुड में परफेक्‍ट पति की इमेज बना चुके रणवीर सिंह ने फेमस एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा के साथ एक शो के दौरान ऐसा गंदा मजाक कर दिया था कि एक्‍ट्रेस अवाक हो गई थीं और सबके सामने फटकार लगा दी थी।

अनुष्‍का शर्मा के साथ ही रणवीर ने की थी एक्टिंग करियर की शुरूआत

अनुष्‍का शर्मा के साथ ही रणवीर ने की थी एक्टिंग करियर की शुरूआत

एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा के साथ बैंड बाजा बारात फिल्‍म से रणवीर सिंह ने डेब्यू किया था, अनुष्‍का की भी ये डेब्यू फिल्‍म थी। इस फिल्‍म ने दोनों को हिंदी सिनेमा में पहचान दिलाई। उन्‍हीं अनुष्‍का शर्मा के साथ रणवीर सिंह ने एक शो के दौरान ऐसा गंदा मजाक कर दिया था कि एक्‍ट्रेस अवाक हो गई थीं।

नेशनल टीवी पर रणवीर सिंह ने ये भद्दा मजाक किया था

नेशनल टीवी पर रणवीर सिंह ने ये भद्दा मजाक किया था

ये शो कोई और नहीं करण जौहर का फेमश कॉफी विद करण था। वहीं जब एक बार फिर करण के इस शो का 7वां सीजन शुरू होने जा रहा है तो अनुष्‍का शर्मा और रणवीर सिंह का ये पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें नेशनल टीवी पर रणवीर सिंह ने ये भद्दा मजाक किया था जिस पर अनुष्‍का का बुरा हाल हो गया था।

रणवीर सिंह ने अनुष्‍का से किया था ये भद्दा मजाक

रणवीर सिंह ने अनुष्‍का से किया था ये भद्दा मजाक

रणवीर सिंह ने कॉफी विथ करण मेंं ऐसा कुछ कह दिया कि अनुष्‍का झेप गईंं थीं। रणवीर ने एकदम से एक स्टेटमेंट दिया कि 'अगर तुम चाहती हो मैं तुम्हारे बंप को पिंच करूं तो... मैं यही हूं?'

अनुष्‍का शर्मा ने दिया था ये जवाब

अनुष्‍का शर्मा ने दिया था ये जवाब

रणवीर के ऐसा बोलते ही अनुष्का शर्मा एकदम अचंभित हो गई थी और उसकी पिटाई करते हुए कहा था कि मेरे से ऐसी बातें मत करो। वहीं करण जौहर ने ये सब देखकर झेपते हुए कहा था कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्‍या हो रहा है। रणवीर सिंह के इस बर्ताव पर उन्‍हें फैंस की आलोचना भी सहनी पड़ी थी।

अनुष्‍का और रणवीर के बीच रह चुका है अफेयर

अनुष्‍का और रणवीर के बीच रह चुका है अफेयर

ज्यादातर लोग जानते है कि रणवीर ने न केवल अनुष्का के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, बल्कि कथित तौर पर वह बॉलीवुड में उनका पहला रोमांस भी थीं। दोनों ने थोड़े समय के लिए डेट किया हालांकि दोनों ही ने कभी अपने रोमांस की पुष्टि नहीं की। लेकिन कॉफी विद करण में यह एक गंदा मजाक था जिसने लोगों का ध्यान खींचा था। हालांकि अब दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं और अनुष्‍का किक्रेटर पति विराट कोहली और अपनी बेटी के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं। रणवीर सिंह खूबसूरत एक्‍ट्रेस पत्‍नी दीपिका पादुकोण के साथ खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+