Video: दोस्त धर्मेंद्र को देखने नहीं पहुंचे अमिताभ बच्चन, जुहू की सड़कों पर कार चलाते दिखे!

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र हाल के दिनों में अपनी सेहत को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चला। अब उनकी तबीयत में सुधार है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। धर्मेंद्र के घर लौटने के बाद उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर उनके स्वस्थ होने की शुभकामनाएँ दीं।

Amitabh

अमिताभ बच्चन का दौरा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार की खबर के बीच, अमिताभ बच्चन का उनके घर के बाहर दिखना चर्चा का विषय बन गया। वायरल हो रहे वीडियो में बिग बी खुद कार चलाते हुए धर्मेंद्र के घर के पास पहुँचते नजर आ रहे हैं। उनकी गाड़ी देखते ही पैपराजी और फैंस की भीड़ जुट गई। अमिताभ बच्चन ने भीड़ के बीच से सावधानीपूर्वक अपना रास्ता बनाया और आगे बढ़ गए। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अमिताभ और धर्मेंद्र की मुलाकात हुई या नहीं। अमिताभ अपने दोस्त धर्मेंद्र को देखने अस्पताल भी नहीं पहुंचे थे। तभी से तरह-तरह की बातें बननी लगी थीं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अमिताभ हाल-चाल पूछने उनके घर पहुंचे थे।

धर्मेंद्र-अमिताभ की दशकों पुरानी दोस्ती
फिल्मी पर्दे पर धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। दोनों ने मिलकर 'शोले' (1975), 'राम बलराम' (1980) और 'नसीब' (1981) जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दोस्ती और भाईचारे की मिसाल माना जाता है, और असल ज़िंदगी में भी दोनों एक-दूसरे का बेहद सम्मान करते हैं।

अफवाहों पर भड़कीं हेमा मालिनी और ईशा देओल

हाल ही में सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन से जुड़ी झूठी अफवाहें फैल गई थीं। इस पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की खबरें "अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना" हैं, खासकर तब जब धर्मेंद्र स्वस्थ हो रहे हों।
हेमा मालिनी ने मीडिया चैनलों से सत्यापन के बिना ऐसी खबरें न फैलाने की अपील की।
उनकी बेटी ईशा देओल ने भी इन अफवाहों की कड़ी निंदा की और कहा कि ऐसी गलत सूचनाएँ परिवार और प्रशंसकों दोनों को परेशान करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+