Katrina- Vicky wedding: कैट उठा रही हैं शादी का 75% खर्चा इसलिए मन मारकर चुप है विक्की!
मुंबई, 09 दिसंबर। आज बॉलीवुड की सबसे हसीन अभिनेत्रियों में से एक कैटरीना कैफ और डैशिंग हीरो विक्की कौशल की शादी होने वाली है। हालांकि दोनों के परिवार वालों की ओर से इस बारे में अभी तक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन कैटरीना और विक्की दोनों का परिवार इस वक्त राजस्थान में है और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों आज सिक्स सेंसेस बरवाड़ा फोर्ट में सात फेरे लेने वाले हैं।

सात फेरों का मुहूर्त दोपहर 3.30 के बाद से 3.45 का
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के सात फेरों का मुहूर्त दोपहर 3.30 के बाद से 3.45 का है। वैसे कैटरीना और विक्की दो बार शादी करेंगे । पहले वो पंजाबी कस्टम से सात फेरे लेंगे तो वहीं इसके बाद वो व्हाईट मैरिज करेंगे।

शादी का 75 प्रतिशत खर्चा कैटरीना कैफ उठा रहीं
जहां पिंकविला ये कह रहा है वहीं दूसरी ओर बॉलीवुडलाईफ.कॉम की मानें तो इस शादी का 75 प्रतिशत खर्चा कैटरीना कैफ उठा रही हैं और केवल 25 प्रतिशत खर्चे का जिम्मा विक्की कौशल के जिम्मे आया है। रिपोर्ट के मुताबिक शादी में भारी खर्चे जैसे ट्रैवल, मेहमानों का खर्चा, सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स की जिम्मेदारी कैटरीना ने अपने कंधों पर ले रखी है।

कैटरीना के फैसले से खुश नहीं विक्की कौशल!
रिपोर्ट में कहा गया है कि कैटरीना नहीं चाहती थीं कि उनकी शादी में मीडिया वाले शामिल हों इसलिए ही इस शादी से मीडिया वालों दूर रखा गया है और शादी में शिरकत करने वालों के मोबाइल को बैन करने की बात कही गई है लेकिन विक्की कौशल को कैटरीना की ये बात पसंद नहीं आई है। वो चाहते थे कि उनकी शादी मीडिया वाले शामिल हों और तो और रिपोर्ट में ये भी बोला गया है कि विक्की कौशल को सिक्स सेंसेस बरवाड़ा फोर्ट भी ज्यादा पंसद नहीं आया लेकिन वो कैटरीना की खुशी के आगे चुप हैं, वैसे भी इस शादी में ज्यादा खर्चा कैटरीना ही कर रही हैं इसलिए भी वो अपनी नाराजगी नहीं दिखा रहे हैं।

शादी की कन्फर्म न्यूज का इंतजार
आपको बता दें कि लंबे वक्त से विक्की-कैट के इश्क के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में हो रहे थे लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ कहा नहीं है आज तक लेकिन जिस तरह से दोनों को पार्टी और इवेंट में साथ-साथ देखा जाता था, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए हैं। विक्की और कैटरीना ने एक भी फिल्म साथ में नहीं की है, उसके बावजूद दोनों एक-दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हो गए।
कुछ देर में खत्म होगा शादी का सस्पेंस
फिलहाल अब सभी को दोनों की शादी की कन्फर्म न्यूज का इंतजार है, उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ घंटों में दोनों की शादी का सस्पेंस खत्म हो जाएगा और सच लोगों के सामने आ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications