विक्की कौशल की The Great Indian Family का ट्रेलर रिलीज, बलरामपुर के पंडित परिवार में मुसलमान की एंट्री
The Great Indian Family Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल एक बार फिर से फैमिली ड्रामा फिल्म के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इस बार विक्की कौशल के साथ पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आएंगी। विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर की अपकमिंग फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और उम्मीद की जा रही है फिल्म भी ट्रेलर की तरह की मजेदार होगी।
'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का ट्रेलर रिलीज
फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि एक हंसता-खेलता बड़ा कैसे एक ट्विस्ट के चलते बिखरकर रह जाता है। ये ट्विस्ट ही है जो कहानी को पूरी तरह से बदल देता है। इस फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य हैं। ट्रेलर की शुरुआत विक्की कौशल द्वारा भजन कुमार और उसके परिवार के रूप में अपने किरदार का परिचय देने से होती है जो पूजा-पाठ और कथा करते हैं।

पारिवारिक ड्रामा है विक्की कौशल की फिल्म
विक्की कौशल का परिवार ब्राह्मण है और समाज में उनका अच्छा नाम है। वहीं फिल्म की लीड हीरोइन मानुषी छिल्लर को ट्रेलर में बहुत ही कम जगह मिली है। इसके बाद ट्रेलर में एक बड़ा ट्विस्ट दिखाया जाता है। विक्की कौशल को पता चलता है कि वह इस परिवार का गोद लिया बेटा है और वह असलियत में एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखता है। ये जानते ही उसका वर्तमान परिवार उसे अस्वीकार करने लगता है।
22 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
अब फिल्म में देखना होगा कि आखिर जब ब्राह्मण परिवार वाले ये जान जाते हैं कि उनका गोद लिया बेटा विक्की कौशल असल में मुसलमान है तो फिर वह उसके साथ क्या करते हैं। ये फिल्म आगामी 22 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications