कहानी जेल जाने वाले अनुराग कश्यप के असिस्टेंट की, जो हीरो बना और 10 साल बाद दे डाली बॉलीवुड को 800 करोड़ी मूवी

Vicky Kaushal Struggle Story: साल 2015 फिल्म आई मसान। फिल्म से एक नए नवेले लड़के ने बतौर लीड डेब्यू किया। जिसका बोला हुआ डायलॉग 'ये दुख काहे खत्म नहीं होता बे' अब मीम्स की शक्ल ले चुका है। ये जिसने बोला था, उसका नाम विक्की कौशल है। एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल का बेटा। मसान की रिलीज के वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि उस लड़के की फिल्म कभी 800 करोड़ रुपये (छावा) कमाएगी।

2012 में फिल्म इंडस्ट्री में शुरू हुआ विक्की का सफर 2025 में 800 करोड़ का बिजनेस करने वाली फिल्म तक पहुंच गया है। वो इस समय बॉलीवुड के प्रॉमिसिंग एक्टर में से हैं। विक्की ने अपनी एक्टिंग से भी लोहा मनवाया है। इसमें उनकी सरदार उधम, उरी- दी सर्जिकल स्ट्राइक, संजू और सैम बहादुर जैसी फिल्में भी शामिल हैं। 800 करोड़ी फिल्म देने के बाद विक्की ने एक इंटरव्यू में अपना स्ट्रगल सुनाया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वो 200-300 रुपये के ऐड में काम मांगने जाते थे।

Vicky Kaushal Struggle Story

भले ही विक्की के पिता इडस्ट्री के सीनियर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल के बेटे हैं। उन्हें भी स्ट्रगल करा पड़ा था। जिसके बारे में उन्होंने जूम को बताया, मैं अपने करियर के लिए सिर्फ और सिर्फ भगवान का शुक्रगुजार हूं। उसी ने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया है। आज भी मुझे याद है कि जब मैं छोटी से छोटी ऐड फिल्म में रोल मांगा करता था। इसमें काम करने के बाद मुझे 200-300 रुपये मिलते थे। मैं आज जहां भी हूं, इशके मैं बहुत आभारी हूं। मुझसे किसी ने अगर 10-12 बरस पहले कहा होता कि मेरा फैनबेस होगा, गाने भी खूब फेमस होंगे। तो मुझे हंसी आती और कहता मजाक कर रहे हो यार। लेकिन आज माता-पिता का आशीर्वाद है और भगवान की कृपा, जो मैं यहां पर खड़ा हूं। मुझे जो भी मौके मिले, मैं उन सभी का आभार रहूंगा हमेशा।

विक्की को इंडस्ट्री में 12 साल पूरे हो गए हैं। इस बारे में विक्की ने कहा, जब मैंने शुरू किया था तब मुझे नहीं पता था कि मैं कहा जाऊंगा। फिर भी मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी। इससे अच्छी फीलिंग कुछ और नहीं हो सकती है, यकीन मानिए। यही वजह है कि भगवान ने मुझे आशीर्वाद दिया।

बता दें, विक्की ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने अनुराग कश्यप को फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में असिस्ट किया था। इस दौरान वो एक बार जेल भी गए। मसान के पहले विक्की कौशल ने फिल्म लव शव ते चिकन खुराना में छोटा सा रोल किया था। मसान उनकी फुल फ्लेज्ड हीरो वाली फिल्म थी।

14 फरवरी को रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म छावा ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके बाद इंडस्ट्री विक्की को एक बैंकेबल स्टार (एक एक्टर या परफॉर्मर जो पॉपुलर भी हो और कमर्शियली सक्सेसफुल भी हो) के रूप में देख रही है। उनके पास संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर है। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+