विक्की कौशल-सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का ट्रेलर रिलीज, इश्क और तकरार की है कहानी

Zara Hatke Zara Bachke Trailer Out: ट्रेलर में दिखाया गया है कि विक्की कोशल और सारा अली खान इंदौर के एक विवाहित जोड़े कपिल और सौम्या का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

sara ali khan

Zara Hatke Zara Bachke Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान की जोड़ी सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार नजर आ रही है। सारा अली खान और विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। गत 14 मई 2023 को ही दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के टाइटल का खुलासा किया था। पोस्ट में उन्होंने ये बताया था कि खुलासा किया कि ट्रेलर 15 मई को रिलीज होगा और अब इस फिल्म का मस्ती से भरा ट्रेलर रिलीज हो गया। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के ट्रेलर की शुरुआत 'साइड ए' की स्टोरी दिखाने से होती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि विक्की कोशल और सारा अली खान इंदौर के एक विवाहित जोड़े कपिल और सौम्या का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनके झिलमिलाते प्यार की झलक देखेन को मिलती है और शुरू में उनका परिवार काफी खुश नजर आता है। ट्रेलर जल्दी से 'साइड बी' में बदल जाता है, जिसमें कपिल और सौम्या एक-दूसरे से लड़ते हुए और तलाक लेने की बात करते दिखाई देते हैं। ऐसे में उनका परिवार सदमे में दिखाई देता है। देखें ट्रेलर-

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि हर कोई विक्की और सारा से सवाल करता है कि आखिर दोनों के बीच क्या गलत हुआ। ट्रेलर में रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी के हर पहलू की झलक देखने को मिलती है। आपको बता दें कि मुंबई में फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था जिसमें मूवी के लीड हीरो विक्की कौशल और लीड एक्ट्रेस सारा आली खान एक ऑटो रिक्शा से पहुंचे थे। सारा पीले रंग की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं, जबकि विक्की कौशल एक सफेद टी-शर्ट, डेनिम जैकेट और नीली जींस में दमदार लग रहे थे।

फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में विक्की कौशल और सारा अली खान एकदम सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर हैं। मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की बनाई गई फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' आगामी 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+