जब खुद की जान लेना चाहते थे विक्की कौशल के पिता, स्वीपर की नौकरी के लिए थे तैयार, एक्टर ने किया खुलासा

Vicky Kaushal Father: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज उनकी गिनती टॉप एक्टर्स में होती है। इन दिनों विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपने बुरे दौर को याद किया।

बता दें कि, विक्की कौशल के छोटे भाई सनी भी इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। वहीं उनके पिता शाम कौशल भी फिल्म डायरेक्टर हैं। अब फिल्म प्रमोशन के दौरान विक्की ने उन दिनों को याद किया जब उनके पिता स्ट्रगल कर रहे थे। एक्टर ने बताया कि काम नहीं मिलने की वजह से पिता अपनी जान तक गंवाने के लिए तैयार थे।

Vicky Kaushal

राज शमानी को दिए इंटरव्यू में विक्की कौशल ने कहा कि, 'मेरे दादाजी की पंजाब के गांव में एक किराने की दुकान थी। उनकी कोई जमीन नहीं थी। मेरे पिता 1978 में इंग्लिश में एमए की डिग्री लेकर मुंबई आए थे लेकिन उनके पास कोई नौकरी नहीं थी। एक दिन, अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद, उसने घोषणा की कि वह मरना चाहता है। मेरे दादाजी बहुत चिंतित हो गए, इसलिए उन्होंने उसे मुंबई भेज दिया।'

विक्की कौशल ने आगे कहा कि, 'जब मेरे पिता मुंबई गए तो वह स्वीपर के तौर पर काम करने के लिए तैयार थे। इस वजह से जब वो यंग थे तो उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। इस फील्ड में काम की कोई सुरक्षा नहीं है। जब मुझे नौकरी मिली तो मेरे परिवार वाले काफी खुश थे लेकिन मैं जानता था कि अगर मैं इसे लेकर आगे बढ़ा तो मैं खुश नहीं रहूंगा।'

विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर इन दिनों फिल्म बैड न्यूज को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार तृप्ति डिमरी के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में एमी विर्क भी लीड रोल प्ले करेंगे। ये फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। देखना होगा कि विक्की कौशल की फिल्म को फैंस की तरफ से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+