Sam Bahadur Release Date: विक्की कौशल की सैम बहादुर का टीजर आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ का टीजर आउट हो गया। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

Sam Bahadur Release Date: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अक्सर अपने अलग-अलग किरदारों से फैंस के दिलों में अपनी छाप छोड़ देते हैं। अब जल्द ही वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आएंगे। गुरूवार को एक्टर ने अपने लुक के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। टीजर में विक्की कौशल वर्दी पहने सेना के बीच चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Vicky Kaushal

कब रिलीज होगी 'सैम बहादुर'?
विक्की कौशन ने अपने इंस्टाग्राम पर गुरूवार को फिल्म सैम बहादुर का टीजर शेयर किया। इस टीजर में एक्टर काफी दमदार लुक में नजर आए। हालांकि टीजर में चेहरा नहीं दिखाया गया। मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। विक्की कौशन ने इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि, '365 दिन और सैम बहादुर सिनेमा में 1.12.2023'। यानी की अभी इस फिल्म के रिलीज होना का फैंस को थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा।

'सैम बहादुर' के मुख्य किरदार
मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल सैम की भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी सिल्लू मानेकशॉ के किरदार में नजर आएंगी। जबकि फतिमा सना शेख भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाने वाली हैं। बता दें कि, सैम बहादुर भारतीय सेना के ऐसे अधिकारी थे जिन्होंने चार दशक तक सेना के पांच युद्ध में लड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+