विकी कौशल ने खाया जिंदा केकड़ा, मजबूत दिल कर देखें वीडियो

मुंबई, 11 नवंबर: एक्टर विकी कौशल इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। एक और उनकी फिल्म उधम सिंह ने खूब तारीफ बटोरी है तो दूसरी तरफ निजी जिंदगी में कैटरीना कैफ के साथ रिश्ते को लेकर वो सुर्खियों में हैं। इसके अलावा विकी कौशल बेयर ग्रिल्स के शो 'इंटू द वाइल्ड' में भी नजर आने वाले हैं। इस शो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विकी बेयर के साथ जिंदा केकड़ा खाते दिख रहे हैं।

विकी ने शेयर किया शो का प्रोमो

विकी ने शेयर किया शो का प्रोमो

विकी कौशल बीयर ग्रिल्स के साथ इनटू द वाइल्ड में नजर आएंगे। एक्टर ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने सबसे बड़े डर का खुलासा किया है। विकी ने इंस्टा पर लिखा, अंजान जगह पर बीयर ग्रील्स के साथ रहना काफी चुनौती पूर्ण रहा। शो का प्रीमियर 12 नवंबर को होगा।

विकी ने केकड़ा भी खाया

विकी ने केकड़ा भी खाया

शो का जो प्रोमो आया है, उसमें विक्की को दलदल से उठाकर केकड़ा खाते हुए, जंगल में भटकते और समुद्र में छलांग लगाते देखा जा सकता है। उन्होंने बताया है कि मुझे गहरे समुद्र से काफी डर लगता है लेकिन कभी तो इसे निकालना ही है। इसके बाद वो जय बजरंगबली कहते हुए समुद्र में कूद जाते हैं।

Recommended Video

    Vicky Kaushal और Katrina Kaif शादी के बाद बनेंगे Virat-Anushka के पड़ोसी? | वनइंडिया हिंदी

    उधम सिंह से मिली खूब तारीफें

    हाल ही में विकी कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह रिलीज हुई थी। इस फिल्म की और विकी की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है। इन दिनों वो फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग में लगे हैं। इसके साथ-साथ विक्की कौशल के इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स का शो का 12 नवंबर को डिस्कवरी प्लस पर प्रीमियर होगा।

    दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं विकी और कैटरीना

    दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं विकी और कैटरीना

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विकी और कैटरीना दिसंबर में 7-9 तारीख के शादी करने जा रहे हैं। विकी और कटरीना की शादी राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवारा में होगी। कहा जा रहा है कि विकी कौशल इस शादी को अगले साल तक आगे बढ़ना चाहते थे मगर कैटरीना के दबाव डालने पर यह शादी दिसंबर में हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+